Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Hyderabad Forest Wild Animals: विकास या विनाश..जंगली जानवरों का घर उजाड़ा, ये है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान
  • Top Story
  • देश-विदेश

Hyderabad Forest Wild Animals: विकास या विनाश..जंगली जानवरों का घर उजाड़ा, ये है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान

himani Shrotiya April 3, 2025

Hyderabad Forest Wild Animals: जंगल में मोर नाचा किसने देखा..लेकिन, मोर की आवाज कल से सोशल मीडिया पर सबने सुनी, सिवाय तेलंगाना सरकार के…जानवरों के संरक्षण के लिए दुनियाभर की सरकारे पैसा खर्च करती है। हिंदूस्तान में सरकार करोड़ो रूपए जंगली जानवरों की सुरक्षा और उनकी देखरेख में खर्च करती है…लेकिन इसी भारत देश में विकास के नाम पर विनाश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला शुरू से बताते है। 

सरकार ने नहीं सुना जानवरों का दर्द

दिल को झंकझोर कर रख देने वाली ये तस्वीरें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कांचा गाछीबाउली के पास के जंगल की है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटे इस जंगल में सरकारी बुल्डोजर चल रहे है। अपना घर टूटने का दर्द जंगली जानवरों की आवाज साफ बता रही है। लेकिन शायद इनका घर तोड़ने वालों को ये आवाजे सुनाई नहीं दी, और रात के अंधेरे में जंगल को बर्बाद कर दिया। क्योंकि सरकार को बेजूबानों के घर को हटाकर यहां IT पार्क और बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स बनानी है। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के अलावा सभी इस विरोध कर रहे है। 

400 एकड़ जमीन पर बनेगा IT पार्क

तेलंगाना सरकार हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटी 400 एकड़ जमीन पर एक आईटी पार्क स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। 400 एकड़ भूमि की प्रस्तावित नीलामी से राज्य सरकार को 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। सरकार के इस कदम से Hyderabad University के छात्र और पर्यावरण कार्यकर्ता नाराज़ हैं। छात्र संघ ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन और कक्षाओं के बहिष्कार करने की घोषणा की। 

झड़प में लड़कियों के कपड़े फटे

तेलंगाना औद्योगिक अवसंरचना निगम यानि TGIIC ने जमीन की नीलामी के लिए पेड़ और चट्टानों को साफ करने का काम शुरू किया, तो छात्र भड़क गए,  हालात तब बिगड़ गए जब जमीन को समतल करने के लिए बुलडोजर आए. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हुआ..पुलिस ने छात्रों के खदेड़ा..स्टूडेंट्स का आरोप है कि इस झड़प के दौरान कई लड़कियों के कपड़े फट गए। कई स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया गया।  इस मामले में तीन पक्ष है यूनिवर्सिटी का, सरकार का, और छात्रों का

सरकार का कहना है की 

‘इस जमीन की मलिक राज्य सरकार है, प्रोजेक्ट का विरोध पूरी तरह से राजनीतिक है, इस इलाके में कोई बाघ या हिरण नहीं है।’

Read More: Fighter Jet Crash : 🛫 गुजरात में एयरफोर्स का फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर घायल

 हैदराबाद यूनिवर्सिटी की और से बयान जारी कर कहा गया, 

‘जुलाई 2024 में राज्य सरकार द्वारा कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया युनिवर्सिटी ने इस भूमी के डिमार्केशन के लिए सहमती नहीं दी है।  हैदराबाद युनिवर्सिटी अपनी जमीन वापस मांग रही है।’ 

वहीं छात्रों का कहना है की इस तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना गलत है।

मोहब्बत की दूकान UH पहुंची

विपक्षी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई, BRS ने अपने X हैंडल पर लिखा कांग्रेस की मोहब्बत की दूकान अब हैदराबाद युनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर उपदेश देते नजर आते है..जबकि उनकी सरकार इसके विपरीत काम कर रही है। 

 कई सेलिब्रिटीज भी विवाद में कूद पड़े हैं. राहुल गांधी को भी घेरकर पूछा जा रहा है कि क्या यही है मोहब्बत की दुकान। 

Hyderabad Forest Wild Animals: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

जंगल कटाई का ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है. उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र का तत्काल दौरा करने का निर्देश दिया, और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश पारित किया।

क्यों नहीं बोले राहुल?

Hyderabad Forest Wild Animals: राहुल गांधी जो देश के कई मुद्दो को उठाते रहते है..सरकार को घेरते है, लेकिन इस मामले पर वे बिल्कुल चुप है। क्योंकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए शायद उनको बेजुबानों की आवाज सुनाई नहीं दे रही। 

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से भी इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Out Fans Confused: विराट कोहली के आउट होने पर एक्टर अरशद वारसी पर भड़के फैंस..
Next: SRH vs KKR Venkatesh Iyer: SRH का टॉप ऑर्डर फ्लॉप, वेंकटेश के चौके-छक्कों ने उड़ाए होश

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.