Husband Wife Suicide CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 1 मार्च की रात दंपत्ति का शव पेड़ पर एक ही फंदे में लटकता मिला।
बताया गया कि, उनकी शादी को महज 1 साल ही हुए है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान प्रकाश यादव और पूर्णिमा यादव के रुप में की गई। दंपत्ति जयरामनगर परसदा के निवासी है।
दंपत्ति के बीच था विवाद
आस- पास के लोगों ने बतातया दंपत्ति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। युवक की पत्नी चाहती थी कि वो दोनों ससुर से अलग रहें। इसी को लेकर हर रोज दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

विवाद के बाद दोनों ने तय किया कि वो परिवार से अलग रहेंगे। और घर से समान समेट कर बाहर निकले इसके बाद जानकारी मिली की सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर दोनों का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पिता और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। और शवों को पेड़ से नीचे उतरा गया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फिर पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

स्थानीय निवासियों का बयान
सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ पर पता चला दंपत्ति घूमने निकले थे, उस दौरान उनके पिता घर पर सो रहे थे। और फिर खबर मिली की दोनों ने नीम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के घर में रहते थे। वहीं प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था।
