धार जिले के कानवन थाना अंतर्गत महु नीमच फोरलेन पर पेट्रोल पंप के समीप एक दिन के नवजात को सड़क पर फेंका गया मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला क्रूरता की हद पार कर गया सड़क पर फेंकने के दौरान इसके ऊपर से वाहन गुजर गया ।कानवन पुलिस के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण मर्ग कायम कर जांच की जा रही है । कानवन थाना प्रभारी अभय नेम ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप नवजात का शव सड़क पर फेंका गया उस पर से वाहन गुजर गया मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की विवेचना जारी है
