Chitrakoot धाम में भादों मास की सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित मेला पर्व पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन कर्मस्थली पर आयोजित इस मेले में भक्तों की भारी भीड़ ने चित्रकूट को तीर्थ यात्रा का केंद्र बना दिया है।

भीड़ का आना लगातार जारी
चित्रकूट क्षेत्र में रामघाट, जानकी कुण्ड, हनुमान धारा, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी और कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा मार्ग सहित लगभग दस किलोमीटर के क्षेत्र में केवल तीर्थ यात्री ही नजर आ रहे हैं। बीते चतुर्दशी से अब तक यहां करीब सात से आठ लाख तीर्थ यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है, और भीड़ का आना लगातार जारी है।
Read More- Gwalior में SDM का फर्जी स्टेनो बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Chitrakoot: पुलिस बल तैनात
तीर्थ यात्री चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान करने के बाद भगवान श्री कामदगिरि पर्वत की पांच किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर, चित्रकूट के एमपी और यूपी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
इस पावन अवसर पर चित्रकूट धाम में श्रद्धालुओं की यह अद्भुत भीड़ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को दर्शाती है, जो भादों मास की सोमवती अमावस्या के विशेष पर्व पर सभी को जोड़ती है।
