Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन आज, जानिए गले लगाने के फायदे…
  • Lifestyle

Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन आज, जानिए गले लगाने के फायदे…

Hema Gupta February 12, 2026

Hug Day Special: वैलेंटाइन वीक चल रहा है, यह वीक पूरे साल का सबसे खूबसूरत और प्यार दर्शाने का सबसे अच्छा वीक होता है। प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। उनके साथ जीने – मरने , साथ निभाने , खुश रखने का वादा करते है। हर दिन किसी न किसी रूप में प्यार, दोस्ती या रिश्तों को दर्शाने के लिए समर्पित होता है। यह रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका होता है। ऐसे में आज वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन है। यह दिन ‘Hug Day’के रुप में मनाते हैं।

गले लगाना महज एक घटना नहीं बल्कि गले लगाना एक थेरेपी का काम करता है, इससे आपका पार्टनर सुकून महसूस करता है। वो कुछ समय के लिए सारे टेंशन भूल जाते हैं। चिंताएं कम, मन शांत, रिश्तों में विश्वास, अपनापन बढ़ता है।

आइए जाने की गले लगाने के फायदे?

गले लगाना – सिर्फ भावनात्मक इशारा नहीं, बल्कि एक थेरेपी

गले लगाना इंसान की सबसे प्राकृतिक भावनात्मक प्रतिक्रियाओं में से एक है। यह सेफ्टी, प्यार, सहयोग, और विश्वास की भावना को दर्शाता है। जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो केवल भावनाएं ही नहीं जुड़तीं, बल्कि शरीर के अंदर भी जैविक परिवर्तन होते हैं।

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

सूत्रो के अनुसार, University of North Carolina की एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग रोजाना 20 सेकंड तक गले मिलते हैं, उनमें तनाव से जुड़े हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) का स्तर बढ़ता है। ऑक्सीटोसिन को ‘लव हॉर्मोन’ या ‘फील गुड हॉर्मोन’ कहा जाता है, जो खुशी, विश्वास और आत्मीयता को बढ़ाता है।

मानसिक तनाव में राहत

1. तनाव कम करता है: गले लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ता है, जो कोर्टिसोल को घटाता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और मन शांत होता है।

2. एंग्जाइटी और डिप्रेशन में मददगार: जब कोई हमें गले लगाता है, तो हमारा नर्वस सिस्टम एक्टिवेट होता है, जिससे मानसिक दबाव कम होता है और भावनात्मक सुरक्षा का एहसास होता है।

3. अकेलेपन को करता है दूर: अकेलापन आज की दुनिया की बड़ी समस्याओं में से एक है। गले लगाने जैसा छोटा सा स्पर्श व्यक्ति को ‘belongingness’ की भावना देता है और emotional isolation को खत्म करता है।

रिश्तों में गहराई और विश्वास

गले लगाना केवल तनाव ही नहीं घटाता, यह रिश्तों को भी मजबूत करता है। यह बताता है कि आप सामने वाले के लिए संवेदनशील और केयरिंग हैं। माता-पिता और बच्चों के बीच, दोस्तों, पार्टनर या जीवनसाथी – सभी के बीच गले लगाना भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करता है।

जर्मनी में हुई एक रिसर्च में यह सामने आया कि जो कपल रोजाना एक-दूसरे को गले लगाते हैं, उनकी रिलेशनशिप ज्यादा मजबूत और तनावमुक्त होती है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है गले लगाना

एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर आप किसी को सिर्फ 20 सेकंड तक गले लगाते हैं, तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। यह प्रभाव खासतौर पर उन परिस्थितियों में ज्यादा प्रभावी होता है, जब आप किसी तनावपूर्ण कार्य (Stressful Task) को करने जा रहे हों। उस स्थिति में किसी करीबी को गले लगाते है तो तनाव कम करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। यानी यह छोटा-सा स्पर्श शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में एक प्रभावशाली उपाय हो सकता है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

1. अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, 75% लोग गले लगने के बाद खुद को तनावमुक्त महसूस करते हैं।

2. 30 सेकंड की हग 5 मिनट की मेडिटेशन जितनी प्रभावशाली साबित हो सकती है – ऐसा एक मेटा एनालिसिस में सामने आया है।

एक हग भगाएं तनाव को दूर

आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी जिंदगी में हम अपने आसपास के लोगों से भावनात्मक रूप से दूर हो गए हैं। टेक्नोलॉजी ने हमें स्क्रीन के जरिए तो जोड़ा है, लेकिन दिलों से नहीं। गले लगाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है जिससे हम न केवल खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी मानसिक सहारा दे सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: लैंबॉर्गिनी केस में बड़ा अपडेट, आरोपी शिवम गिरफ्तार
Next: बिल्डिंग निर्माण की नई तकनीक पर वर्कशॉप:सीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

Related Stories

Tips For Happy Holi 2026
  • Lifestyle

Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!

Hema Gupta March 4, 2026
Rid of Cannabis Home Remedies
  • Lifestyle

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

Hema Gupta March 3, 2026
Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इजराइल-ईरान जंग: इजराइल में फंसे यूपी के 6000 मजदूर, सायरन बजते ही हालत खराब
  • CM नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बोले – नई सरकार को सपोर्ट, कौन संभालेगा बिहार की कमान?
  • Virosh Reception Inside Photos: Virosh के रिसेप्शन में सितारों का जमावाड़ा
  • भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता
  • ईरान ने दी न्यूक्लियर सेंटर उड़ाने की धमकी, इजरायल बोला – मिसाइल रास्ता भटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.