
क्रिसमस पर ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटों संग की खास पार्टी, तस्वीरें हुईं वायरल
बीते 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। हाल ही में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए।
ऋतिक की पजामा पार्टी
ऋतिक रोशन ने इस बार क्रिसमस को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने गर्लफ्रेंड सबा आजाद, अपने बेटों और फैमिली के साथ पजामा पार्टी की। ऋतिक की बहन और एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं।
तस्वीरों में ऋतिक रोशन सबा आजाद के कंधे पर हाथ रखकर खड़े नजर आए। उनके दोनों बेटे ऋहान और ऋदान भी फैमिली के साथ पोज देते दिखे।
पार्टी के लिए ऋतिक ने रेड और ब्लैक चेक वाला नाइट सूट पहना था, जिसमें वह बेहद कूल दिख रहे थे। सिर पर टोपी और आंखों पर चश्मा उनके लुक को और खास बना रहा था। सबा आजाद ने भी रेड नाइट सूट पहना, जिसमें सफेद हार्ट डिज़ाइन था। सबा ने सांता कैप लगाकर अपना लुक पूरा किया।
तस्वीरें शेयर करते हुए पश्मीना रोशन ने कैप्शन में लिखा –
“आपका क्रिसमस अच्छा हो…”
फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और ऋतिक-सबा की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।
‘वॉर 2’ में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार ‘फाइटर’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर थे। फिलहाल ऋतिक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस बार ‘वॉर 2’ में ऋतिक के साथ पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फैंस को इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।