ब्लास्ट में मजदूर की मौत पर भड़के साथी

MP NEWS: मध्यप्रदेश के मैहर में सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए मजदूरों ने पुलिस के सामने ही फैक्ट्री के एचआर मैनेजर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उसे जमीन पर पटक दिया। लात-घूंसे मारे।
MP NEWS: फैक्ट्री पर फूटा मजदूरों का गुस्सा
घटना मैहर के सरला नगर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की है। जहां गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया था। प्रबंधन के फेवर में बात करने पर भड़के मजदूर बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा के सामने मजदूर अपनी बात रख रहे थे। इस बीच प्रबंधन के फेवर में बात करने पर मजदूर भड़क गए। उन्होंने एचआर हेड के साथ मारपीट कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर उन्हें बचाया। बताया जा रहा है कि पिटाई से उन्हें काफी चोट आई है। उनका इलाज कहां चल रहा है, ये किसी को पता नहीं।
MP NEWS: मजदूर की मौत पर भड़के थे मजदूर
मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को शिकायत की फैक्ट्री के मजदूरों ने इस पूरे मामले में फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इसे लेकर पुलिस को शिकायती पत्र भी सौंपा है। मृतक मजदूर के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही ब्लास्ट के लिए फैक्ट्री के सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को दोषी बताया है।
