HPV vaccination campaign: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन लगने के बाद पांच लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। तबियत खराब होने के बाद सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आया है।

मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया
बता दें की प्रभावित बच्चियां पिछोर के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनके नाम हैं – अनजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा। जानकारी के अनुसार ये सभी 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्य सरकार के मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया गया था।
HPV vaccination campaign: बच्चियों को वैक्सीन के बाद आए चक्कर
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बिना उनकी जानकारी या सहमति के वैक्सीन लगा दी है। परिवार का कहना है कि बच्चियों को वैक्सीन के बाद चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। और भर्ती करा दिया गया।
मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया
HPV vaccination campaign: मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14-15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह वैक्सीन बाजार में 4000 रुपये से ज्यादा की पड़ती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर) से बचाव है, जो HPV वायरस से होता है।
