Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • How to Become Socially Intelligent: जानिए सामाजिक बुद्धिमत्ता बढ़ाने के जरूरी टिप्स…
  • Lifestyle

How to Become Socially Intelligent: जानिए सामाजिक बुद्धिमत्ता बढ़ाने के जरूरी टिप्स…

Hema Gupta May 22, 2025

How to Become Socially Intelligent: सिर्फ IQ यानी इंटेलेक्चुअल इंटेलिजेंस ही जीवन में सफल होने के लिए काफी नहीं होती। जिस तेजी से दुनिया बदल रही है, उसमें लोगों से कैसे व्यवहार करें, उनकी भावनाएं कैसे समझें और सामाजिक स्थितियों में कैसे ढलें – ये सारी बातें उतनी ही जरूरी हो गई हैं। इस कला को कहते हैं “Social Intelligence” यानी सामाजिक बुद्धिमत्ता।

Read More: Daily Yoga Benefits: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे…

Social Intelligence वह क्षमता है जिससे आप यह समझ पाते हैं कि किसी स्थिति में क्या कहना है, कैसे प्रतिक्रिया देनी है और दूसरों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध कैसे बनाए रख सकते हैं। यह व्यक्तिगत, पेशेवर और सामाजिक सफलता की कुंजी बन चुकी है।

Social Intelligence क्यों जरूरी है?

1. बेहतर रिश्ते बनाने के लिए

2. ऑफिस या करियर में प्रभावी नेटवर्किंग के लिए

3. टीमवर्क और लीडरशिप स्किल्स सुधारने के लिए

4. तनावपूर्ण या जटिल सामाजिक परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए

5. दूसरों के नजरिए को समझने और सहानुभूति विकसित करने के लिए

सामाजिक रूप से बुद्धिमान बनने के असरदार टिप्स..

1. एक्टिव लिसनिंग यानी ध्यान से सुनना सीखें..

किसी भी बातचीत में सबसे जरूरी होता है ध्यान से सुनना और समझना।
जब कोई कुछ बोले तो बीच में टोकने से बचें। और उनकी बातों को दोहराकर समझने की कोशिश करें। एक्टिव लिसनिंग से सामने वाला महसूस करता है कि आप उसकी बातों को समझ रहे हैं और उसकी भावनाओं की कद्र कर रहे हैं।

2. Empathy यानी सहानुभूति विकसित करें…

Empathy का मतलब है कि दूसरे के नजरिए को समझना और महसूस करना। जब कोई दुखी हो या तनाव में हो, तो ‘मैं समझ सकता हूँ’ जैसे शब्द सच्ची सहानुभूति दिखाते हैं। यह लोगों को आपके करीब लाता है। एक सहानुभूतिपूर्ण व्यक्ति सामाजिक रिश्तों में अधिक भरोसेमंद और समझदार माना जाता है।

3. बॉडी लैंग्वेज को समझें और सुधारें..

आपका हावभाव आपके शब्दों से ज्यादा बोलते हैं। मुस्कराहट, आंखों से संपर्क, खुला बॉडी पोस्चर – यह सब आपके आत्मविश्वास और openness को दर्शाता है। दूसरों की बॉडी लैंग्वेज पढ़ने की आदत डालें, इससे आप उनके मूड और असली भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे।

4. संवेदनशीलता (Sensitivity) को बनाए रखें..

हर व्यक्ति अलग सोचता है, अलग महसूस करता है। Socially intelligent लोग यह समझते हैं कि हर परिस्थिति में हर किसी का दृष्टिकोण अलग हो सकता है। किसी की निजी बातों पर मजाक न करें।
धर्म, जाति, लिंग आदि पर टिप्पणी करने से पहले सोचें।

यह गुण लोगों को आपके साथ सुरक्षित और सहज महसूस कराता है।

5. कॉनफ्लिक्ट मैनेजमेंट स्किल्स सीखें…

किसी भी सामाजिक या प्रोफेशनल रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है।
Socially intelligent व्यक्ति बिना विवाद बढ़ाए समस्याओं का समाधान निकालता है। झगड़े में शामिल होने की बजाय शांति से अपनी बात रखें। समझौते का रास्ता खोजें, जहां दोनों पक्षों की बात मानी जा सके।

6. सकारात्मक सोच और व्यवहार अपनाएं..

Socially smart लोग आशावादी और प्रेरणादायक होते हैं। वे दूसरों में कमियां ढूंढने की बजाय खूबियां देखते हैं। उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है क्योंकि वे ऊर्जा देते हैं, न कि तनाव।

8. नेटवर्किंग और सामाजिक कौशल का विस्तार करें..

Social Intelligence का एक बड़ा भाग है – नए लोगों से मिलना, बातचीत करना और नेटवर्क बनाना। किसी कार्यक्रम, मीटिंग या समारोह में लोगों से परिचय करें। छोटे-छोटे संवाद (Small Talk) की कला सीखें। अच्छी नेटवर्किंग से आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में बड़े अवसर मिल सकते हैं।

9. Emotional Intelligence को बढ़ाएं..

Emotional Intelligence और Social Intelligence आपस में जुड़े होते हैं। अपने और दूसरों के भावनात्मक व्यवहार को समझना, उन्हें नियंत्रित करना और उचित प्रतिक्रिया देना, ये सब आपकी सामाजिक समझ को मजबूत बनाते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Samdari news: समदड़ी में निर्माणाधीन शोरूम की दीवार गिरी, तीन मजदूर घायल
Next: Suniel Shetty Reveals: बेटी अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का लिया फैसला!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.