Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • How to Remove Dark Circles: डार्क सर्कल हटाने के असरदार उपाय जानिए कारण, घरेलू नुस्खे…
  • Lifestyle

How to Remove Dark Circles: डार्क सर्कल हटाने के असरदार उपाय जानिए कारण, घरेलू नुस्खे…

Hema Gupta May 23, 2025

How to Remove Dark Circles: डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे – आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और नींद की कमी का सबसे आम संकेत। यह समस्या न सिर्फ आपकी खूबसूरती को कम करती है, बल्कि थकान, तनाव और अस्वस्थता का प्रतीक भी बन जाती है। उम्र, अनुवांशिक कारण, नींद की कमी, स्ट्रेस और खानपान की गड़बड़ी इसकी मुख्य वजहें मानी जाती हैं।

Read More: Daily Yoga Benefits: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे…

डार्क सर्कल को छुपाना आसान है, लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए सही जानकारी, नियमित देखभाल और संयम जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके कारण और उपाय।

डार्क सर्कल के मुख्य कारण…

1. नींद की कमी

कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद की कमी से आंखों के नीचे की त्वचा पतली हो जाती है, जिससे रक्त की नसें उभरकर नजर आती हैं और डार्क सर्कल बन जाते हैं।

2. तनाव और मानसिक थकावट

लगातार तनाव या मानसिक दबाव से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और आंखों के नीचे कालापन बढ़ने लगता है।

3. डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

शरीर में पानी की कमी से त्वचा की नमी घटती है और आंखों के नीचे सूखापन व कालापन बढ़ जाता है।

4. अनुवांशिक कारण

कुछ लोगों में यह समस्या जन्मजात या पारिवारिक इतिहास के कारण होती है।

5. स्क्रीन टाइम ज्यादा होना

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन को लगातार देखने से आंखों पर जोर पड़ता है जिससे थकान और डार्क सर्कल हो सकते हैं।

6. धूम्रपान और शराब का सेवन

ये दोनों ही त्वचा की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं और रक्त प्रवाह को बाधित करते हैं।

dark-circles-home-treatment

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय…

1. खीरे का उपयोग

खीरे में त्वचा को ठंडक देने वाले तत्व होते हैं। खीरे को पतले स्लाइस में काटकर आंखों पर रखें। 10-15 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

2. आलू का रस

आलू में ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं जो डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करते हैं। आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकालें। कॉटन की सहायता से आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।

3. टी बैग्स

ग्रीन टी या ब्लैक टी के ठंडे टी बैग्स सूजन को कम करते हैं। इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करें और फिर आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें।

4. एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और डार्क एरिया को हल्का करता है। एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं। पूरी रात लगा रहने दें और सुबह धो लें।

5. नारियल तेल

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के नीचे नारियल तेल लगाएं और मसाज करें।

लाइफस्टाइल में करें बदलाव…

1. रोजाना कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें। एक तय समय पर सोना और जागना आदत बनाएं।

2. पानी अधिक मात्रा में पिएं- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

3. संतुलित आहार लें विटामिन C, K और आयरन से भरपूर आहार डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। पत्तेदार सब्जियाँ, खट्टे फल, बादाम, अंजीर, और अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करें।

4. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं क्योकि ये आपकी त्वचा की उम्र बढ़ा देते हैं और आंखों के नीचे कालापन बढ़ाते हैं।

5. स्क्रीन टाइम कम करें हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए आंखें बंद करें या दूर देखें।

मेडिकल ट्रीटमेंट विकल्प..

अगर घरेलू उपाय कारगर नहीं हो रहे हैं, तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर कुछ चिकित्सा उपाय भी अपना सकते हैं:

1. डर्मल फिलर्स

आंखों के नीचे की खोखली जगह को भरने के लिए यह प्रक्रिया की जाती है। इससे डार्क सर्कल की गहराई कम दिखती है।

2. लेजर थेरेपी

यह प्रक्रिया त्वचा की गहराई तक जाकर मेलानिन को कम करती है।

3. केमिकल पील्स

डॉक्टर की देखरेख में हल्के केमिकल्स का उपयोग करके त्वचा को एक्सफोलिएट किया जाता है।

4. आई क्रीम्स

रेटिनॉल, हायल्यूरोनिक एसिड, विटामिन C और कोजिक एसिड से युक्त क्रीम डार्क सर्कल को कम करने में कारगर होती हैं।

डार्क सर्कल के लिए कुछ एक्सपर्ट टिप्स

1. आंखों पर ठंडा पानी या आइस पैक लगाने से सूजन और थकान दूर होती है।

2. नींद से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।

3. आई मेकअप उतारकर ही सोएं।

4. कभी भी आंखों के नीचे की त्वचा को रगड़े नहीं।

5. धूप में बाहर जाते वक्त सनग्लास ज़रूर पहनें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Vat Savitri Vrat Special: वट सावित्री व्रत क्यों होता है खास? जानिए पौराणिक कहानी और महत्व…
Next: BHOPAL NEWS: गैंगरेप मामला… NCW रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, साजिश के पीछे फंडिंग और धर्मांतरण का शक

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.