Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन…
  • एंटरटेनमेंट

Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन…

Hema Gupta May 27, 2025

Housefull 5 Trailer OUT: अक्षय कुमार की मच अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर 27 मई यानि की आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फुल-ऑन कॉमेडी, जबरदस्त स्टारकास्ट और भारी भरकम कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। एक बार फिर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अपने पुराने अंदाज में लोगों को हंसाने को तैयार हैं।

यह ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी 5वीं किस्त रिलीज होने के लिए तैयार है।

कहानी में है कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट…

ट्रेलर की शुरुआत एक क्रूज शिप से होती है, जहां एक अरबपति रंजीत अपने 101वें जन्मदिन की पार्टी होस्ट करता है। इस पार्टी में वह अपने पूरे एम्पायर का वारिस ‘जॉली’ घोषित करता है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि जॉली कौन है, ये किसी को पता नहीं!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म में तीन अलग-अलग जॉली हैं—अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख। तभी अचानक एक मर्डर हो जाता है और इस केस की जांच करने आते हैं पुलिस ऑफिसर्स संजय दत्त और जैकी श्रॉफ। फिर शुरू होता है सवाल-जवाब का सिलसिला और कन्फ्यूजन की झड़ी!

प्यारी पत्नियों और नकली गर्लफ्रेंड्स की वापसी…

हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की पहचान रहे नकली रिश्तों का खेल इस बार भी मौजूद है। ट्रेलर में झूठे शादीशुदा रिश्ते, फर्जी गर्लफ्रेंड्स और फुल मस्ती दिखाई देती है।

एक मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ फिल्म का हास्य और भ्रम बढ़ता ही चला जाता है। इस बार ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी एंट्री देखने को मिलती है, जो ट्रेलर को और भी पावरफुल बनाता है।

फिल्म में शामिल स्टारकास्ट किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं।

फिल्म में शानदार गाने…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


6 जून को होगी रिलीज…

‘हाउसफुल 5’ को डायरेक्ट कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में मौजूद विजुअल्स, पंचलाइन और कास्ट के बीच की केमिस्ट्री यह साबित करती है कि यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर हंसी के झूले में झुलाने वाली है।

इसमें एक लंबी चौड़ी स्टारकास्टस है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, अभिषेक ए बच्चन, रितेश देशमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।

15 साल पुरानी फ्रेंचाइज़ी, हर बार बढ़ती मस्ती…

‘हाउसफुल’ की शुरुआत 2010 में हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। इसके बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’ आई। अब ‘हाउसफुल 5’ इस मल्टीस्टारर हंसी के धमाके को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

ट्रेलर देख कर यह साफ है कि ‘हाउसफुल 5’ फैंस को हंसी, सस्पेंस और सरप्राइज से भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की जुगलबंदी एक बार फिर दर्शकों को लोट-पोट करने वाली है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक टॉपर्स को दी बधाई, असफल छात्रों को मेहनत जारी रखने की दी सलाह
Next: Real vs Fake Paneer: जानिए कैसे करें ? असली और नकली पनीर की पहचान…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.