Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Housefull 5 Teaser: कॉमेडी और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन, 18 से ज्यादा दिग्गज कलाकारों की एंट्री…
  • एंटरटेनमेंट

Housefull 5 Teaser: कॉमेडी और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन, 18 से ज्यादा दिग्गज कलाकारों की एंट्री…

Hema Gupta April 30, 2025

Housefull 5 Teaser: ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, आज से इस फ्रेंचाइजी को शुरु हुए 15 साल हो चुके हैं, अब ‘हाउसफुल’ अपनी 5वीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ के रुप में रिलीज होने को तैयार है। इसका टीजर 30 अप्रैल यानि की आज रिलीज किया गया है। टीजर आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फिल्म कितनी मजेदार और कॉमेडी से भरी होगी।

Read More: International Dance Day 2025: ‘मेरा पहला पैशन डांसिंग…’ – संदीपा धर, जानिए कब हुई इस दिन की शुरुआत…

Housefull 5 Teaser: क्रूज पर होगा हंसी और सस्पेंस का खेल…

‘हाउसफुल 5’ की कहानी इस बार एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहां हंसी-मजाक के बीच एक रहस्यमयी मर्डर की गुत्थी भी दर्शकों को उलझाएगी। टीजर में दिखाया गया है, कि शिप पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। यह नई थीम इस फ्रेंचाइजी को एक नया ट्विस्ट देती है, जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

टीजर में धमाकेदार 18 कलाकारो की एंट्री…

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कॉमेडी करते नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं जिनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन सभी 18 किरदारों को टीजर में इंट्रोड्यूस किया गया है।

संजय दत्त और जैकी श्रॉफ बनेंगे पुलिस अफसर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आएंगे जो क्रूज पर हुए मर्डर की तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। ऐसे में कॉमेडी के साथ थ्रिल और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा।

डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम…

‘हाउसफुल 5’ को तरुण मानसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो पहले ‘दोस्ताना’ जैसी चर्चित फिल्म बना चुके हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। इस बार उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी प्रोडक्शन में उनका साथ दे रही हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फ्रेंचाइजी से शुरुआत से जुड़े हैं और हर बार कुछ नया पेश करने में सफल रहे हैं।

6 जून 2025 को फिल्म होगी रिलीज..

फिल्म के हिरो अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ के टीजर को पोस्ट करते हुए मूवी की रिलीड डेट के बारे में बताया। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने टीजर पोस्ट करते हुए लिखा कि- ” आज से 15 साल पहले…पागलपन शुरू हुआ! 🔥

भारत की सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ 5वीं किस्त के साथ वापस आ गई है, और इस बार यह सिर्फ़ अराजकता और कॉमेडी नहीं है…. बल्कि एक किलर कॉमेडी है! 🎭🔪
यहाँ पेश है #Housefull5 का टीज़र!

6 जून 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में!”

यूजर ने टीजर देख दिए रिएक्शन…

टीजर देखकर फैन्स काफी खुश है, और उनकी एक्टसाइटमेंट साफ देखी जा सकती है, इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लोग जमकर तारीफ भी कर रहे है, एक यूजर ने लिखा कि- ‘Biggest comedy franchise 💯’, एक ने लिखा कि-‘Abb ayaega na mazaaa🔥🔥🔥 khiladi is back’, एक ने लिखा कि- ‘Super duper hit !!! Sosa pe kar lo bharosa blockbuster hai !, एक ने लिखा कि-‘Akshay-Riteish-Chunky back together after so long… this is what I call ✨cinema✨😌😌’,

एक ने लिखा कि- ‘Bohot time hogaya koi badhiya comedy movie dekhe huye, CAN’T WAIT, एक ने लिखा कि-This one is going to be a banger in theatres… tooo goood’, एक ने लिखा कि-‘ Arey wah, Housefull 5 ka teaser toh full paisa vasool lag raha hai! Fardeen Khan ki comeback dekh ke nostalgia hi aa gaya! Itna bada star cast hai ki lagta hai film nahi, baraat nikal rahi ho! Can’t wait for this comedy dhamaka!’

अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2….’

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन भी थे। फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिएक्श मिले। मीडिया पर इसे खूब सराहा गया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।

अक्षय का पोस्ट..

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kolkata Hotel Fire 2025 : कोलकाता होटल में भीषण आग! 14 लोगों की मौत, 22 बचाए
Next:  विशाखापत्तनम मंदिर में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत, 4 घायल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.