Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Hormonal Imbalance and Weight Gain: हार्मोनल इंबैलेंस से बढ़ सकता है वजन, जानिए कौन से हार्मोन हैं जिम्मेदार!
  • Lifestyle

Hormonal Imbalance and Weight Gain: हार्मोनल इंबैलेंस से बढ़ सकता है वजन, जानिए कौन से हार्मोन हैं जिम्मेदार!

Hema Gupta November 6, 2025

Hormonal Imbalance and Weight Gain: बहुत सी महिलाएं और पुरुष शिकायत करते हैं कि वे बहुत कम खाते हैं, फिर भी उनका वजन बढ़ता जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे सिर्फ डाइट या एक्सरसाइज़ की कमी नहीं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस (Hormonal Imbalance) भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

Read More: Methi Water Benefits: रोजाना मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान दोनों की राय…

आइए जानते हैं कौन से हार्मोन वजन बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं और इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है।

शरीर में हार्मोन का संतुलन क्यों जरूरी है?

हमारा शरीर कई प्रकार के हार्मोन्स पर निर्भर करता है जो अलग-अलग ग्लैंड्स से निकलते हैं। ये हार्मोन ब्लड के जरिए शरीर के हर हिस्से तक पहुंचकर मेटाबोलिज़्म, ग्रोथ, इम्यून सिस्टम और इमोशन्स को नियंत्रित करते हैं।
अगर इन हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाए, तो मेटाबोलिज़्म पर असर पड़ता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

थायरॉयड हार्मोन – मेटाबोलिज्म का कंट्रोलर..

अगर थायरॉयड ग्लैंड पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है, तो मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है।
इससे शरीर कैलोरी बर्न नहीं कर पाता और फैट स्टोर होने लगता है।
कम थायरॉयड (हाइपोथायरॉयडिज़्म) से जूझ रहे लोगों को वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।

इंसुलिन – ब्लड शुगर और फैट स्टोरेज का संतुलन…

जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
इस स्थिति में शरीर अतिरिक्त शुगर को फैट में बदलकर स्टोर करने लगता है।
लंबे समय में यह स्थिति टाइप-2 डायबिटीज का कारण भी बन सकती है।

कॉर्टिसोल – तनाव से जुड़ा हार्मोन…

कॉर्टिसोल को “स्ट्रेस हार्मोन” कहा जाता है।
जब व्यक्ति तनाव में रहता है, तो कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।
इससे भूख बढ़ती है और खासतौर पर पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है।
लंबे समय तक बढ़ा हुआ तनाव वजन घटाने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है।

एस्ट्रोजन – महिलाओं के वजन बढ़ने का कारण…

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर गर्भावस्था या मेनोपॉज़ के दौरान तेजी से बदलता है।
इस बदलाव के कारण हिप्स, थाइज और पेट के हिस्से में फैट जमा होना शुरू हो जाता है।
यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन असंतुलन बढ़ने पर वजन नियंत्रण मुश्किल हो जाता है।

लेप्टिन और ग्रेलिन – भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन…

लेप्टिन हार्मोन शरीर को संकेत देता है कि पेट भर गया है।
जब यह ठीक से काम नहीं करता, तो व्यक्ति बार-बार भूख महसूस करता है और ओवरईटिंग करने लगता है।
वहीं, ग्रेलिन हार्मोन भूख को बढ़ाने का काम करता है।
अगर इन दोनों में असंतुलन हो जाए, तो वजन बढ़ना तय है।

हार्मोनल इंबैलेंस से कैसे पाएं राहत…

1. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट या डॉक्टर से जांच करवाएं।

2. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान अपनाएं।

3. रोज़ाना एक्सरसाइज, योग या वॉक करें।

4. तनाव को मैनेज करें — ध्यान या मेडिटेशन का सहारा लें।

5. पर्याप्त और गहरी नींद लें।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Korba: नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंची, तो हुआ तत्काल एक्शन, आम लोगों की क्यों नहीं सुनती सरकार?
Next: CG NEWS : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने हथियार छोड़ सरेंडर किया

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.