Homemade Healthy Ice Cream: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में गर्मियों के बीच हर किसी का ठंडक वाली चीज खाने या जूस पीने का मन करता है। ज्यादातर लोग आइसक्रीम खाते है। वहीं कुछ लोग आइसक्रीम तो खाना चाहते हैं लेकिन उन्हें बीमारी और सेहत बिगड़ने का डर रहता है। ऐसे में आप अपनी आइसक्रीम क्रेविंग को कम करने के लिए घर पर ही टेस्टी, हेल्दी फ्रूट आइसक्रीम बना सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे बनाएं?
हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम
घर पर आइसक्रीम बनाने के लिए आप अपनी पसंद के फ्रूट ले सकते हैं। लेकिन जो खट्टे फल न हो वो ले तो ज्यादा बेहतर होगा। तो आप आइसक्रीम बनाने के लिए केला, स्ट्रोबेरी, ड्रैगन फ्रूट, सेव जैसे फ्रूट ले सकते है। फलों में विटामिन और फाइबर की मात्रा पाई जाती है। इससे आपको चीनी भी कम डालनी पड़ेगी।
कैसे बनाए
पहले फलो को मिक्सर में डालकर पीस लें फिर उसमें दूध या दही मिलाएं। ताकि उसका टेक्चर आइसक्रीम की तरह क्रीमी बन सके। फिर मीठास के लिए शहद या खजूर का पेस्ट डल सकते है। इसको अच्छे से मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता से गार्निस कर सकते हैं। फिर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।

ड्राई फ्रूट्स आइसक्रीम
आप दूध लें उसमें थोड़ा सा कस्टेड पाउडर डाले और फिर उसे तब तक गैस पर पकाएं जब तक वो गाढ़ा न हो जाए फिर ठंडा करके उसमें ड्राई फ्रूट्स पीसकर या छोटे टुकड़ो में काटकर डाल ले। फिर उसे फ्रीज में जमने के लिए रख दें। फिर जमने के बाद आराम से स्वाद लेकर खाएं। इससे कोई नुकसान नही पहुंचता अगर आपको फ्रीज में रखी चीजों से एलर्जी नहीं है।
चॉकलेट आइसक्रीम
हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए पके हुए केलों (या खजूर), कोको पाउडर, और दूध को एक ब्लेंडर में स्मूद होने तक पीस लें। इसमें थोड़ा वनीला एसेंस मिलाएं, फिर इसे कंटेनर में भरकर 6-7 घंटे तक फ्रीज में रख दें। फिर बच्चों को दें।
चॉकलेट आइसक्रीम बच्चों को काफी पसंद होती है।

होममेड आइसक्रीम के फायदे
घर पर आइसक्रीम बनाने के कई फायदे हैं, एक तो इसमें कोई केमिकल युक्त चीजों का उपयोग नहीं करते और सब आपकी आंखों के सामने होता है। इसमें मौजूद फ्रूट्स फायदेमंद ही होते है, इन फलो में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
इससे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ जाती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसमें इस्तेमाल किए गए शहद और खजूर का पेस्ट फायदेमंद होता है। जो ब्लड शुगर पर अचानक असर नहीं डालता।
NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.
