Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Homemade Face Scrub Glowing Skin: चेहरे पर करें इस चीज से स्क्रब, मिलेगी चमकदार त्वचा…
  • Lifestyle

Homemade Face Scrub Glowing Skin: चेहरे पर करें इस चीज से स्क्रब, मिलेगी चमकदार त्वचा…

Hema Gupta May 6, 2025

Homemade Face Scrub Glowing Skin: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए कई तरीके अपनाते है, और पॉर्लर में जाकर कई तरह के ट्रीटमेंट कराते है, लेकिन कई बार केमिकल के इस्तेमाल की वजह से त्वचा सुंदर दिखने की बजाय खराब हो सकती हैं। औप बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स और उनमें मौजूद केमिकल्स महंगे और कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन घरेलु नुस्खे के इस्तेमाल करने से आप बिना नुकसान के भी काफी खूबसूरत और दमकती त्वचा पा सकते हैं। आज हम चेहरे पर स्क्रब करने के कुछ घरेलु उपायों के बारें में बताएंगे।

Read More: Side Effects of Cold Drinks: स्वाद के पीछे छुपा जहर? जानिए नुकसान…

स्क्रब करने के घरेलु नुस्खे…

शहद और चीनी का स्क्रब…

शहद और चीनी का मिश्रण एक बेहतरीन स्क्रब माना जाता है। दोनों को मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में रगड़ें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और चीनी डेड स्किन को हटाती है।

ओटमील और दही का स्क्रब…

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए वरदान ओटमील यानी दलिया एक सौम्य एक्सफोलिएटर है जो सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी सुरक्षित है। ओट्स को दरदरा पीस लें और दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें और धो लें। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और जलन नहीं होती।

कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब….

यह टैन हटाने के लिए असरदार इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नई ऊर्जा देते हैं, वहीं नारियल तेल उसे पोषण देता है। दोनों को मिलाकर स्क्रब तैयार करें और चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 3-4 मिनट बाद धो लें। त्वचा से टैनिंग कम होती है और स्किन मुलायम बनती है।

बेसन और हल्दी का स्क्रब…

पारंपरिक नुस्खा जो आज भी कारगर यह नुस्खा पुराने समय से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। 1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, कुछ बूंदें गुलाब जल सबको मिलाकर स्क्रब बनाएं और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। चेहरे की रंगत निखरती है और पिंपल्स में भी राहत मिलती है।

नींबू और चीनी का स्क्रब…

इससे डार्क स्पॉट्स खत्म होते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-C त्वचा की रंगत को निखारता है। 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चीनी इस मिश्रण से चेहरे की हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें, ध्यान रखें कि कटे-फटे हिस्से पर न लगाएं। बता दें कि नींबू लगाने के बाद तुरंत धूप में न निकलें।

टमाटर और चीनी का स्क्रब…

यह ऑयली स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब है, टमाटर त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चीनी स्क्रबिंग का काम करती है। टमाटर के ऊपर चीनी छिड़कें और सीधे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। पिंपल्स में कमी और स्किन टोन में सुधार।

आलू और चावल के आटे का स्क्रब…

यह टैनिंग और दाग-धब्बों में राहत देता है, आलू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और चावल का आटा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। 1 चम्मच आलू का रस, 1 चम्मच चावल का आटा दोनों को मिलाकर स्क्रब बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट मसाज करें और धो लें। यह स्किन टोन सुधरती है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं।

कुछ जरूरी टिप्स…

1. स्क्रबिंग से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि पोर्स खुल जाएं।
2. स्क्रब करते वक्त बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
3. स्क्रब के बाद हमेशा मॉइश्चराइजर लगाएं।
4. हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रबिंग न करें।

स्क्रब के फायदे…

1. हफ्ते में 1-2 बार चेहरे की स्क्रबिंग करने से डेड स्किन हटती है।
2. स्क्रबिंग करने से रोमछिद्र साफ होते हैं और त्वचा को नई चमक मिलती है।
3. स्क्रब करने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी कम होते हैं। लेकिन जरूरी है कि स्क्रबिंग के लिए ऐसे उपाय चुने जाएं जो त्वचा को नुकसान न पहुंचाएं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi : 06 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”
Next: MP CM today Schedule: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का आधिकारिक कार्यक्रम देखिए शेड्यूल…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.