Remedies to Improve Vision: आजकल की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे से लेकर बूढ़ों तक कई लोगों को चश्मा लगता है। लेकिन कई लोगों को चश्मा लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो कई इलाज करवाते हैं कि उनका चश्मा उतर जाए। लेकिन कोई फायदा नहीं होता। कई लोग तो ऑपरेशन और लेजर तक का रास्ता भी अपनाते हैं। लेकिन आप बिना लेजर या ऑपरेशन के बगैर भी अपने चश्मे को ‘बाय-बाय’ बोल सकते हैं। बस हर दिन कुछ आदते अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आइए जानते हैं, कौन सी हैं वो आदतें…

आंखो की रोशनी बढ़ाने के उपाय
आंखों में लगाएं बासी मुंह की लार
सुबह उठते ही बिन्ना कुल्ला करें। अपनी लार को आंखों के चारों तरफ लगाएं। कहा जाता है कि, लार में वो एंजाइम होते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं। यह उपाय बहुत कारगर है। कई लोग दावा करते हैं कि इस उपाय से उनका चश्मा उतर गया।
हरी घास पर नंगे पैर चले
रोज सुबह जल्दी उठकर हरी – भरी घास में नंगे पांव वॉक करें ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि- ‘पैरों के तलवों में मौजूद एक्यूप्रेशर पॉइंट्स आंखों से जुड़े होते हैं’ यह आदत ना सिर्फ आपकी आंखो के लिए फायदेमंद होगी। बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
मुंह में पानी भरे फिर आंखों पर पानी के छिटे मारें
कई लोगों का कहना है कि, मुंह में पानी भरकर अपनी आंखों में ठंडे पानी के छिटे मारना भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों की नसों में रक्त संचार बेहतर हो जाता है। इससे रोशनी बढ़ती है। ये तरीका आपकी आंखों को तरोताजा करता है तनाव को भी दूर करती है। इससे आंखो में हो रही तकलीफ कम होती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन
अपने खाने में पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें। इनमें विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बनाएं रखने में मददगार शाबित होते हैं। इससे न सिर्फ आंखें ठीक होती हैं, बल्कि सेहत भी तंदरुस्त रहती है।
रोजाना खाएं एक आंवला
प्रतिदिन एक कच्चे आंवले का सेवन करें। यह विटामिन C का अच्छा स्त्रोत होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। प्रतिदिन सुबह एक कच्चा आंवला या एक चम्मच आंवले का रस के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
