Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Home Remedies for Split Ends: दो मुंहे बालों से पाएं छुटकारा, जानिए असरदार घरेलू उपाय…
  • Lifestyle

Home Remedies for Split Ends: दो मुंहे बालों से पाएं छुटकारा, जानिए असरदार घरेलू उपाय…

Hema Gupta August 5, 2025

Home Remedies for Split Ends: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बालो का ख्याल नही रख पाते, पार्लर जाने का टाइम नही मिलता। और बालों की खूबसूरती हर किसी के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन जब बाल दो मुंहे यानी स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं, तो उनकी ग्रोथ रुक जाती है और बाल बेजान व रूखे नजर आने लगते हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना और पार्लर जाने से बेहतर है कि घरेलू नुस्खों की मदद लें।

Read More: Friendship Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास और महत्व….

आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय, जो दो मुंहे बालों की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

नियमित रूप से बालों की कटिंग करें…

दो मुंहे बालों की सबसे पहली और जरूरी पहचान यह है कि बालों के सिरे दो भागों में बंट जाते हैं। अगर इन्हें समय पर न काटा जाए, तो यह बालों की जड़ों तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर 6 से 8 हफ्ते में एक बार बालों की ट्रिमिंग जरूर करें। इससे बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।

 x

नारियल तेल से मालिश…

नारियल तेल बालों के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और दो मुंहे सिरे बनने से रोकता है। हफ्ते में कम से कम दो बार हल्के गर्म नारियल तेल से स्कैल्प और बालों की लंबाई तक मालिश करें। रातभर छोड़ दें और सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।

अंडा और दही का हेयर मास्क…

अंडे में प्रोटीन और दही में नेचुरल मॉइश्चर होता है, जो दो मुंहे बालों को ठीक करने में बेहद कारगर है।

कैसे करें इस्तेमाल…

1 अंडा फोड़कर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की लंबाई पर लगाएं (स्कैल्प पर नहीं)। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें।

एलोवेरा जेल का प्रयोग…

एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ दो मुंहे बालों को ठीक करने में मदद करते हैं।

उपयोग –

ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें। इसे बालों के सिरे पर अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

मेथी और दही का पैक….

मेथी बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और बालों में नमी बनाए रखती है।

कैसे लगाएं-

2 चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इसे बालों की लंबाई और जड़ों पर लगाएं। 40 मिनट बाद धो लें।

पपीता और केला मास्क…

दोनों फल बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देते हैं और बालों के सिरे मजबूत बनाते हैं।

विधि..

आधा पका केला और कुछ टुकड़े पपीते के मैश करें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

बालों की देखभाल में सावधानी…

1. गर्म पानी से बाल न धोएं।

2. ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का सीमित इस्तेमाल करें।

3. सल्फेट फ्री शैंपू का उपयोग करें।

4. हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग जरूर करें।

अतिरिक्त सुझाव…

1. रात में सोने से पहले बालों को हल्के से कंघी करें।

2. रेशमी तकिए के कवर का इस्तेमाल करें, जिससे बालों में रगड़ कम हो।

3. डाइट में प्रोटीन और विटामिन-ई युक्त चीजें शामिल करें जैसे– अंडा, बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: assembly: देवरी नगरपालिका का मुद्दा विधानसभा में बना चर्चा का विषय
Next: Mahoba News: सरकारी डॉक्टर को 30 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, महोबा में सनसनी।

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.