Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Home Remedies Cracked Heels: अगर आप भी फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलु उपाय…
  • Lifestyle

Home Remedies Cracked Heels: अगर आप भी फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलु उपाय…

Hema Gupta April 12, 2025

Home Remedies Cracked Heels: हम अपने शरीर के कुछ हिस्सो में ज्यादा ध्यान नही देते और ठंड का मौसम हो या गर्मी की लू सबकी एड़ियो की फटने की समस्या हो जाती है। फिर जब किसी फंक्शन या पार्टी में जाना होता है, तो हम परेशान हो जाते हैं। अक्सर हम चेहरे, हाथ और बालों की देखभाल में जुटे रहते हैं, लेकिन पैरों की तरफ ध्यान नहीं देते। जब एड़ियां फटने लगती हैं तो शर्मिंदगी की वजह बन जाती हैं।

Read More: Benefits of Coconut for Skin: जानिए नारियल स्किन के लिए कैसे फायदेमंद…

अगर समय से ध्यान न दिया जाए तो एड़ियो से खून, संक्रमण या चलने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आज हम कुछ घरेलु नुस्खे के बारें में बताएंगे।

Home Remedies Cracked Heels: एड़ियों की फटने का क्या है, कारण..

1. पैरों की ठीक से सफाई न करना
2. शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
3. खुले चप्पलों या सैंडल का इस्तेमाल..
4. विटामिन E, A और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी
5. पानी या गंदगी में रहने से फटती हैं, एड़ियां..

Home Remedies Cracked Heels: रूखी-फटी एड़ियों के लिए जानें घरेलू उपाय…

शहद- एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर

यह एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह नमी को स्किन में बनाए रखता है। और एड़ियो को स्वस्थ करने में मदद करता है।

एक टब गुनगुने पानी में 1 कप शहद मिलाएं। 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। हल्के ब्रश से स्क्रब करें और सुखा लें।

नारियल तेल- प्राकृतिक मॉइस्चराइजर

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फटी एड़ियों के फायदेमंद होते हैं।

1. रात को सोने से पहले एड़ियों को गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें।
2. नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
3. मोजे पहन लें और पूरी रात इसे लगा रहने दें।

नींबू और ग्लिसरीन का मिश्रण लगाए..

ग्लिसरीन स्किन को नरम बनाता है और नींबू प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है। आप 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच नींबू का रस, गुलाब जल की कुछ बूंदे डालकर मिक्स करके लगाए। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

केला और शहद का मास्क…

यह त्वचा को पोषण देता है और शहद से त्वचा की मरम्मत होती है। और इससे एड़ियों में काफी रिलैक्स मिलता है। एक पका हुआ केला लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को एड़ियों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

वैसलीन और नींबू का मिश्रण लगाएं..

दोनों को मिलाकर लगाने से काफी फायदा होता है, इसमें से वैसलीन त्वचा को लॉक कर नमी बनाए रखता है जबकि नींबू डेड स्किन हटाने में मदद करता है।

एड़ियों को गुनगुने पानी में भिगोएं और सुखाएं। फिर 1 चम्मच वैसलीन में कुछ नींबू का रस मिलाएं और रातभर के लिए लगाएं। मोजे पहनकर सो जाएं।

Home Remedies Cracked Heels: करें ये उपाय नहीं फटेंगी एड़ियां…

1. शरीर में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी इसके लिए पानी खूब पिएं।

2. नहाने के बाद और सोने से पहले नियमित रूप से मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं।

3. ज्यादा समय तक खुले चप्पल पहनने से धूल और गंदगी स्किन को ड्राय बनाते हैं।

4. नियमित रूप से पैरों की सफाई करें, स्क्रब करें और उन्हें साफ-सुथरा रखें। या पेडीक्योर कराएं।

5. विटामिन E, A और हेल्दी फैट्स का सेवन बढ़ाएं, जैसे—अखरोट, अलसी के बीज, हरी सब्जियाँ आदि।

6. अगर घरेलू उपायों के बावजूद भी फटी एड़ियों में सुधार न हो या उनमें से खून, पस या तेज दर्द हो तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

Home Remedies Cracked Heels: Conclusion निष्कर्ष…

हमारा पैरो पर ध्यान न देना ही फटी एड़ियों की वजह बनता है। ऐसे में अगर हम एड़ियों की फटने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो हमें समय रहते घरेलू उपाय अपनाए और अगर ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। पैरों की त्वचा भी उतनी ही अहम है जितनी चेहरे की, इसलिए इनका भी बराबर ख्याल रखना चाहिए। नारियल तेल, नींबू, शहद और ग्लिसरीन फटी एड़ियों के लिए फायदेमंद होता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: LSG vs GT Match Result: LSG ने गुजरात की जीत पर लगाया ब्रेक…
Next: Babasaheb Ambedkar Wildlife Sanctuary: सागर में बना मध्यप्रदेश का 25वां अभ्यारण्य, बाबा साहब के नाम पर घोषित

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.