होली स्पेशल ट्रेन
इंडियन रेलवे के इस फैसले से दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा और पटना जैसे बड़े स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हर साल होली के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और ज़्यादा भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए यह फैसला किया गया। बिहार, झारखंड और पूर्वी UP आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।

राजस्थान से समस्तीपुर के लिए
04731/04732 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेगी।
holi special trains bihar: पुणे-दानापुर
गाड़ी संख्या 01481/01482 और 01449/01450 पुणे-दानापुर होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये ट्रेनें DDU-प्रयागराज छिवकी–जबलपुर रूट से होकर गुजरेंगी। 21 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग डेट पर इनका संचालन होगा।
LTT से दानापुर और समस्तीपुर
01143/01144 LTT–दानापुर और 01043/01044 LTT–समस्तीपुर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें DDU, पाटलिपुत्र और हाजीपुर मार्ग से होकर गुजरेंगी
रक्सौल और सहरसा के लिए
सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र को भी विशेष लाभ मिलेगा। 05557/05558 रक्सौल–LTT और 05585/05586 सहरसा–LTT के बीच स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। इससे नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों और कोसी के लोगों को होली पर घर पहुंचने में आसानी होगी।
अहमदाबाद से दरभंगा और पटना
09465/09466 अहमदाबाद–दरभंगा और 09447/09448 अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेनों का संचालन मार्च के आखिर तक जारी रहेगा।
स्पेशल 200 बसें
holi special trains bihar: त्यौहार के वक्त ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे और प्लेन का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से पटना फ्लाइट के टिकट 13 हजार रुपए तक पहुंच गई है। 1 मार्च को मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 16000 रुपए है। 1 मार्च को ट्रेन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से पटना आना हो तो कंफर्म टिकट पाना मुश्किल है। 2 मार्च को भी यहीं हालत है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल 200 बसें चलाई जाएंगी।
