Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Holi Skin Care Tips: जानिएं होली पर रंगों से स्किन की सुरक्षा कैसे करें?
  • Lifestyle

Holi Skin Care Tips: जानिएं होली पर रंगों से स्किन की सुरक्षा कैसे करें?

Hema Gupta March 7, 2025

Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। और सब लोग काफी एक्साइटेड भी होंगे। लेकिन रंगो से होने वाली एलर्जी का डर बना रहता हैं। कहीं कोई रंग न लगा दें और हमारी स्किन खराब हो जाए।
होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कृत्रिम रंगों में मौजूद केमिकल्स से स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर सही देखभाल न की जाए, तो खुजली, रैशेज़, ड्रायनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज हम रंग से अपने स्किन की देखभाल कैसे करें और कलर कैसे हटाए इसके बारें आज हम बताएंगे। आइए जानें..

Read Read: Turmeric Pros And Cons: जानिए हल्दी के फायदे और नुकसान…

Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले जरूरी स्टेप्स करें फॉलो…

1. नारियल या सरसों का तेल लगाएं

रंगों से बचाव के लिए सबसे आसान तरीका है स्किन पर कोई भी कोल्ड-प्रेस्ड तेल लगाना। नारियल, सरसों, जैतून या बादाम का तेल स्किन पर एक सुरक्षा कवच बनाता है और रंगों को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकता है।

2. नेचुरल स्क्रब से एक्सफोलिएट करें

होली से एक दिन पहले हल्का स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए और रंग आसानी से स्किन पर टिके बिना उतर जाए।

3. लिप बाम लगाना न भूलें

होली के दौरान होंठ जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए होली से पहले लिप बाम या वैसलीन जरूर लगाएं।

4. मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें

अगर आपकी स्किन ऑयली नहीं है तो नारियल तेल की जगह कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को ड्राय होने से बचाएगा और हानिकारक रंगों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

5. सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर आप दिन में होली खेलने जा रहे हैं तो 30 SPF या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह न केवल रंगों से, बल्कि तेज धूप से भी स्किन को सुरक्षित रखेगा।

6. हाथों और पैरों का बचाव करें

हाथों और पैरों पर भी नारियल तेल या कोई अच्छी कोल्ड क्रीम लगाएं ताकि रंग इन पर न जमे। इसके अलावा, नेल पॉलिश लगाकर अपने नाखूनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

Holi Skin Care Tips: होली खेलते समय रखें ध्यान..

1. केमिकल युक्त रंग स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। हर्बल या नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें।

2. जबरदस्ती रंग घिसने से स्किन पर रैशेज़ हो सकते हैं।

3. ढीले और फुल स्लीव्स कपड़े पहनें ताकि स्किन कम से कम एक्सपोज़ हो।

4. पानी ज्यादा पिएं हाइड्रेटेड रहने से स्किन हेल्दी रहती है।

Holi Skin Care Tips: होली के बाद स्किन से कलर कैसे हटाएं..?

1. रंगों को हटाने के लिए हार्ड साबुन की जगह माइल्ड फेस वॉश या होममेड क्लींजर का इस्तेमाल करें। बेसन और दूध का उबटन स्किन से रंग हटाने के लिए बेहतरीन उपाय है।

2. रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर-जोर से न रगड़ें। इससे स्किन ड्राय और रेड हो सकती है। हल्के हाथों से स्किन क्लीन करें।

3. ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को आराम मिले।

4. नहाने के बाद तुरंत स्किन पर मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

5. अगर स्किन में जलन हो रही है, तो गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को ठंडक देगा और रैशेज़ से बचाएगा।

6. अगर रंग हटाने के बाद स्किन ड्राय लग रही है, तो दही और शहद का फेस पैक लगाएं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा।

होली के बाद स्किन में एलर्जी या रैशेज़ हो जाए तो क्या करें?

1. एलोवेरा जेल तुरंत राहत के लिए एलोवेरा जेल लगाएं।

2. दही और हल्दी का पेस्ट स्किन पर एंटी-बैक्टीरियल असर डालता है और जलन कम करता है।

3. जलन और रैशेज़ को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगाएं।

4. कोकोनट ऑयल ड्रायनेस और खुजली को दूर करने में मदद करता है।

5. अगर समस्या ज्यादा हो तो स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह से संपर्क करें।

Holi Skin Care Tips: निष्कर्ष

होली खेलने से पहले अपने स्किन पर नारियल तेल, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को रंगों के हानिकारक प्रभावों से बचा सकते हैं। साथ ही, होली के बाद सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से स्किन हेल्दी बनी रहती हैं। बिना चिंता के होली खेल सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Katrina Kaif Dance Video: दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर थिरकी कैटरीन..
Next:  Ujjain buddheshwar mahadev: क्या देखा है,उज्जैन के महादेव के ऐसा दरबार

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.