Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Holi in Different Countries: भारत के अलावा इन देशों में धूमधाम से मनाई जाती है होली, इसमें मुस्लिम देश भी शामिल
  • Top Story
  • देश-विदेश

Holi in Different Countries: भारत के अलावा इन देशों में धूमधाम से मनाई जाती है होली, इसमें मुस्लिम देश भी शामिल

himani Shrotiya March 13, 2025

Holi in Different Countries: रंगों का त्योहार होली देश के कोने-कोने में धूम-धाम से मनाया जाता है… लेकिन भारत का ये त्यौहार दुनिया के कई और देशों में भी मनाया जाता है। जिसमें मुस्लिम देश भी शामिल हैं। 

सबसे पहले बात नेपाल की 

भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यहां की 80% आबादी हिंदू धर्म के लोगों की है, जिसकी वजह से यहां होली धूमधाम से मनाई जाती है। नेपाल में होली को ‘फाल्गुन पूर्णिमा’ भी कहते हैं, जिसे नेपाली भाषा में ‘फागु पुन्हि’ कहा जाता है। 

नेपाल में होली के मौके पर पानी से भरे गुब्बारे एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं, जिसे ‘लोला’ कहते है। यहां की यह परंपरा काफी फैमस भी है।

पाकिस्तान में फोड़े जाते हैं मटके

1947 से पहले पाकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, जिसकी वजह से यहां भी होली का त्योहार मनाया जाता है। पाकिस्तान में होली के मौके पर एक ऊंची जगह पर एक मटका लटकाया जाता है, जिसे बाद में तोड़ा जाता है।

मटके तक पहुंचने के लिए लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर पिरामिड बनाते हैं और इसके नीचे खड़े लोग पिरामिड बनाने वालों पर रंग और पानी फेंकते हैं।

Holi in Different Countries: फिजी में होली

फिजी ऐसा देश है जहां भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यहां भी होली जमकर मनाई जाती है। इस दौरान लोक गीत और नृत्य भी होते हैं। 

Read More: भारत की 10 अनोखी होली : रंगों से भरे अद्वितीय उत्सव, जिनमें आप खो जाएंगे!

होली के मौके पर फिजी में गाए जाने वाले लोक गीतों को ‘फाग गायन’ कहा जाता है। इस देश में होली के त्योहार को भगवान कृष्ण और राधा रानी से जोड़कर मनाया जाता है, और उनसे जुड़े गीत भी गाए जाते हैं।

मॉरीशस में शिवरात्रि के बाद होली शुरू

अब बात करते है मॉरीशस की – यहां पर शिवरात्रि के ठीक बाद होली शुरू हो जाती है, जो फाल्गुन पूर्णिमा तक मनाई जाती है। 

मॉरीशस में होली के त्योहार को सर्दियों की विदाई और वसंत के आगमन से जोड़कर मनाया जाता है। मॉरीशस में भी होली से पहले लोग होलिका दहन करते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। 

गुयाना में होता है ‘फगवा’

Holi in Different Countries:  इन सब देशों के अलावा गुयाना में भी होली मनाई जाती है। यहां होली को ‘फगवा’ के नाम से जाना जाता है।  

यहां होली की कितनी Importance है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां होली के दिन पूरे देश में छुट्टी होती है। गुयाना में होली प्रसाद नगर के मंदिर से शुरू होती है, और यहां लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए इकट्ठा होते हैं.

फिलीपींस के मनीला में होली पार्टी

इन सबके अलावा फिलीपींस के मनीला में होली धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर हर साल होली पार्टी होती है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Salman Khan fired at Shahrukh : सलमान खान और शाहरुख खान की हाथापाई,सलमान ने निकाली बंदूक
Next: Mahakumbh: महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाने वाले को 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.