Holi celebration: रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री और विधायक गणों ने फूलों और रंगों की होली खेली।

एक-दूसरे के साथ फूलों और रंगों की होली खेली
झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने एक-दूसरे के साथ फूलों और रंगों की होली खेली।
Holi celebration: मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य वासियों को होली की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। सीएम ने कहा की इस होली को उमंग और उत्साह के साथ मनाएं और अपने रिश्तों में प्यार, सम्मान और सौहार्द बनाए रखें।
read more: PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
