Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, सुखजीत बने प्लेयर ऑफ द मैच…

Hema Gupta September 2, 2025

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने 2025 हॉकी एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सोमवार को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंद दिया। यह इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। इससे पहले दिन में मलेशिया ने चीनी ताइपे को भी 15-0 से मात दी थी।

Read More: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की: पुरुषों से भी ज्यादा

हैट्रिक हीरो: अभिषेक, जुगराज और सुखजीत…

भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बनाया। टीम के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 गोल दागे। वहीं जुगराज और सुखजीत ने हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल करके स्कोर बोर्ड को लगातार बढ़ाया।

सुखजीत के बेहतरीन खेल को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

सुपर-4 में पहले ही बनाई जगह…

भारत ने रविवार को जापान को हराकर सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम ने चीन को मात दी थी। पूल-ए से भारत और चीन सुपर-4 में पहुंचे, जबकि पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने क्वालिफाई किया।

𝐁𝐢𝐡𝐚𝐫 𝐀𝐬𝐢𝐚 𝐂𝐮𝐩 𝐇𝐨𝐜𝐤𝐞𝐲 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬𝐡𝐢𝐩 ||

🏑India registered their 3rd consecutive victory against Kazakhstan defeating the opponent team 15-0 in the Asia Cup Hockey Championship.

📍Rajgir, Bihar#AsiaCupHockey2025 | #AsiaCupHockey pic.twitter.com/q7inoAwVjD

— All India Radio News (@airnewsalerts) September 1, 2025

कजाकिस्तान टीम इस बार दूसरी बार एशिया कप खेल रही थी, लेकिन अनुभवहीनता के चलते टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा। पूरे टूर्नामेंट में टीम केवल 1 गोल ही कर सकी।

भारतीय टीम की स्टार्टिंग-11

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत ने मजबूत संयोजन के साथ मैदान में कदम रखा।
भारत की स्टार्टिंग-11: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान की टीम..

स्टार्टिंग-11: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।
सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

भारत की नजर खिताब पर…

भारतीय हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में जिस आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया है, उसने खिताब की उम्मीदों को और मजबूत किया है। सुपर-4 में पहुंचने के बाद अब टीम की नजर सीधे फाइनल पर है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh: मंडला में गणेश पंडाल के सामने जमीन से निकली सफेद तरल धारा, चमत्कार समझ उमड़ी भीड़
Next: Mitchell T20 International Retirement: मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, जानिए अनोखी वजह!

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.