IKKIS Film Release: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल की आखिरी फिल्म ‘Ikkis’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध में टैंक कमांडर अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा की शौर्य को दिखाती है। इस फिल्म की कहानी जज्बे, इमोशन, एक्शन और रोमांस से भरी हुई है।
क्या है कहानी?
कहानी की शुरुआत रिटायर्ड ब्रिगेडियर से होती है, जिनका नाम मदन खेत्रपाल होता है, इनका किरदार धर्मेंद्र ने निभाया है। फिल्म में खेत्रपाल पाकिस्तान अपने कॉलेज रियूनियन के लिए आएं। वो पाकिस्तान के पानी , जन्मभूमि और पुराने दोस्त से तो मिलना चाहते ही हैं। साथ ही भारतीय सेना के सेकंड लेफ्टिनेंट रहें उनके 21 साल के बेटे अरुण खेत्रपाल ने जिस मिट्टी में वो वीरता के साथ लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे, उस मिट्टी को छूना चाहते है। इस वीरता के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया जाता है।

निसार ने मदन को सुनाई वीरगाथा
यह कहानी मदन खेत्रपाल पाकिस्तान में रह रहे निसार से सुन रहें होते है, वो उन्हीं के घर में रुकते है। और निसार मदन को अरुण की वीरगाथा सुना रहें होते है लेकिन निसार ही वो इंसान थे, जिन्होंने अरुण खेत्रपाल को मारा था। निसार बताते हैं कि अरुण खेत्रपाल टैंक कमांडर बनने के लिए बेहद उत्साहित थे और उन्होंने अपना 21वां जन्मदिन भी मनाया था। उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए ट्रेनिंग के दौरान उन्हें एक लड़की से मोहब्बत हो गई, जिसका नाम सिमर भाटिया था। इसी बीच अचानक साल 1971 में कारगिल युद्ध की घोषणा की गई।

अरुण इस जंग में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित थे, उन्हें ने अपनी मेहनत और पराक्रम के बल से अपने सीनियर अफसर हनूत और सगत सिंह को इंप्रेस कर लेते हैं और इस युद्ध का हिस्सा बन जाते है। और इस जंग में वो शहीद हो गए। ये जानने के लिए की निसार के बारें में मदन जानते है या नही इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।


इस फिल्म का शानदार डायलाग
‘उस धुएं और बारूद की बू आज भी याद है मुझे… हम तारीख बदलने वाले थे, मगर उस एक लड़के ने हमारी तकदीर बदल दी।’

अक्षय कुमार की भांजी और अगस्त्य नंदा से किया डेब्यू
इक्कीस फिल्म से अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया दोनों लीड रोल में हैं। सिमर अक्षय कुमार की भांजी हैं। सिमर और अगस्त्य दोनों ही इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की हैं। इसमें अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल के किरदार में है वहीं सिमर भाटिया अरुण की प्रेमिका किरण के रोल में नजर आती हैं।

फिल्म की स्टारकॉस्ट
इक्कीस फिल्म के डारेक्टर श्रीराम राघवन और इस फिल्म में धर्मेंद्र जो कि मदन खेत्रपाल के किरदार में हैं। अगस्त्य नंदा जो कि अरुण खेत्रपाल के किरदार में लीड रोल में हैं ,सिमर भाटिया,जयदीप अहलावत,राहुल देव,सिकंदर खेर,एकावली खन्ना,विवान शाह सभी अहम रोल में है।
निधन के पहले हिमैन का आखिरी मैसेज
कुछ दिन पहले ईशा देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की एक वीडियो शेयर की थी, यह वीडियो फिल्ल इक्कीस के शूटिंग के आखिर दिन का था इस वीडियो में धर्मेंद्र बेहद इमोशनल नजर आ रहें है, उन्होंने वीडियो में कहा कि- ‘मैडॉक फिल्म के साथ होने पर मुझे बेहद खुशी है। टीम, कैप्टन श्रीराम जी। फिल्म बहुत अच्छी बनी है। मुझे लगता है कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों को ये फिल्म देखनी चाहिए। आज मैं शूटिंग के आखिरी दिन में खुशी के साथ बहुत दुखी हूं।’
आखिरी में धर्मेंद्र ने फिल्म इक्कीस की टीम से हाथ जोड़कर कहा, ‘आई लव यू ऑल, कुछ कहीं कोई गलती हो तो उसके लिए क्षमा करना।’
एक्टर की 24 नवंबर को हुई मौत
एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर की लगभग दोपहर 1 बजे निधन हो गया, जिसके बाद उनके फैमिली के साथ- साथ फिल्मी जगत में भी मातम पसर गया। 12 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनके डॉक्टरों ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा।

