Hit and run MP: मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 12 मजदूरों को कुचल दिया. हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हो गए. घायलों में से 7 की हालत गंभीर है. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
Hit and run MP: सड़क पर बैठकर खाना खा रहे थे मजदूर
हादसा बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर हुआ। सभी मजदूर सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंदते हुए निकल गई. मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे.

सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
आरोपी कार चालक फरार
घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया.पुलिस आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
