कानपुर महानगर में हिंदू जागो यात्रा और आक्रोश रैली के दौरान सैकड़ों हिंदू समाज के लोग एकजुट हुए, जिनमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। हिंदू रक्षा समिति द्वारा आयोजित इस आक्रोश रैली में प्रतिभागियों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की निंदा की गई। हिंदू संगठनों ने सामूहिक रूप से यह चेतावनी दी कि “हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा।”
पूरा मामला कानपुर महानगर के बारादेवी चौराहे का है।
रिपोर्ट: नम्रता श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, कानपुर महानगर, यूपी

