Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Hindon News: मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता
  • राजस्थान

Hindon News: मुंडरी टीम बनी रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 की विजेता

divya mistry June 17, 2025

Hindon News: हिंडौन (राजस्थान): बझेड़ा पंचायत के लिलोटी गांव में चल रही रात्रिकालीन प्रीमियर लीग 2025 का समापन सोमवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में लगभग 60 टीमों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

 

Hindon News
Hindon News

5 विकेट से जीत दर्ज कर ली

फाइनल मुकाबला मुंडरी और शेखपुरा टीमों के बीच खेला गया। शेखपुरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंडरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केवल 11 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली और टूर्नामेंट की विजेता बनी।

Hindon News: समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता

इस अवसर पर आयोजन समिति और बझेड़ा पंचायत के पंच-पटेलों ने विजेता टीम को बधाई दी और युवाओं को प्रोत्साहित किया। पंचों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर खेलों में आगे आना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलकूद में अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता है।

Hindon News: दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की

मैच के समापन से पूर्व, अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Hindon News: खेलों के प्रति उत्साह का माहौल तैयार किया।

फाइनल मुकाबले के दौरान हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी और क्षेत्रवासी मैदान में मौजूद रहे। टूर्नामेंट ने न केवल युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति उत्साह का माहौल तैयार किया।

Hindon News:इससे जुड़ सकें और अपने हुनर को मंच दे सकें

आयोजकों ने भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराने की घोषणा की है ताकि अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें और अपने हुनर को मंच दे सकें।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Air India Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में गीर गढडा के युवक की मौत, जरगली गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Next: Deepika 1st Vlog After Surgery: व्लॉग में किया बड़ा खुलासा, शोएब ने छुपाई थी ये सच्चाई!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.