Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Hind Di Chadar: देहरादून में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का मंचन, सीएम धामी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हुए शामिल
  • उत्तराखंड

Hind Di Chadar: देहरादून में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का मंचन, सीएम धामी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हुए शामिल

divya mistry June 8, 2025

Hind Di Chadar: देहरादून में रविवार को गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हिंद दी चादर’ नाटक का भव्य मंचन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में दून मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ।

Hind Di Chadar
Hind Di Chadar

Hind Di Chadar: दर्शकों ने सराहा और भावुक होकर देखा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शिरकत की। मंचन के दौरान गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा और भावुक होकर देखा।

Hind Di Chadar:  पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि ‘हिंद दी चादर’ केवल एक नाटक नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाला मंचन है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए उसे जोड़ने और संजोने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि साहिबजादों का इतिहास बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

Hind Di Chadar: दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है, जिससे तीर्थयात्रा और भी सुगम हो जाएगी। उन्होंने इसे उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक बताया

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नाटकों के जरिए गुरुओं की शिक्षाएं और बलिदान जन-जन तक पहुंचते हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक बताया।

प्रति उनके समर्पण को समर्पित था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग, स्थानीय नागरिक, आध्यात्मिक गुरु और सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। यह मंचन गुरु तेग बहादुर जी की वीरता, धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किए गए बलिदान और मानवाधिकारों के प्रति उनके समर्पण को समर्पित था।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Adityanath: औरैया में सीएम योगी का दौरा, किसानों को दी आय बढ़ाने की सलाह
Next: America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा 🔥

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.