Hina Khan first Karwa Chauth: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल की फेम एक्ट्रेस हिना खान ने करवा चौथ का पहला व्रत रखा। इस खास मौके पर रेड कलर का सूट पहनकर सोलह श्रृंगार करके सजी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने करवा चौथ की बेहद खूबसूरत तस्वीरें पति रॉकी जायसवाल के साथ शेयर की। तस्वीरें देख फैंस रॉकी की तारीफ कर रहें हैं। और दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Read More: Amitabh Bachchan 83rd Birthday: बिग बी का 83वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें….
हिंदू धर्म में पत्नियां छूती हैं पति के पैर लेकिन…
हिंदू धर्म में अक्सर कोई त्योहार हो या कोई शुभ काम पत्नियां अपने पति के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं, लेकिन रॉकी ने रीति – रिवाजों से परे प्रेम और सम्मान को ऊपर रखा और उन्होंने अपनी पत्नी हिना खान के पैर छुएं।

तस्वीरों में देख सकते हैं, जब रॉकी हिना के पैर छूते हैं वो शर्माती हुई नजर आ रही हैं। और फिर वो पति रॉकी के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी देती हैं। यह तस्वीर दर्शाती है कि रॉकी हिना खान को बेहद प्रेम के साथ – साथ सम्मान भी करती हैं।

लाल सूट और परफेक्ट जूलरी में नजर आईं हिना..
हिना ने अपने इस करवा चौथ लुक के लिए सादे लाल ए-लाइन कुर्ते को चुना। कुर्ते की नेकलाइन सिंपल गोल और फुल स्लीव्स इसे क्लासी बनाते हैं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट्स और सोने के गहनों के साथ पेयर किया। उनके हार, झुमके, कंगन और अंगूठियां पूरे लुक को शानदार बना रही थीं। पैरों में गोल्डन चप्पल ने उनके लुक को पूरा किया।

ननद का गिफ्ट किया दुपट्टा…
हिना के लुक में चार चांद लगाने वाला बनारसी बांधनी दुपट्टा उनकी ननद नीलम सिंह ने गिफ्ट किया था। हिना ने इसे बैक साइड से शॉल की तरह और कभी हाथ पर कंधे पर सादे अंदाज में ओढ़ा, जिससे उनका देसी रूप और भी खूबसूरत नजर आया।

सादगी से भरी हुआ खूबसूरत इंडियन लुक…
हिना खान ने अपने चेहरे पर सिंदूर और लाल बिंदी के साथ न्यूड मेकअप अपनाया। बालों को बन में बांधकर हाफ बन में गजरा लगाया, जिससे उनका लुक सिर से पैर तक स्टनिंग नजर आया। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।


पति रॉकी जायसवाल का प्यार…
रॉकी जायसवाल ने हिना के इस सुहागन लुक को खूब सराहा। उन्होंने अपनी पत्नी के पैर छूकर उनका सम्मान और आशीर्वाद दिखाया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस ने इसे बेहद प्यार और रोमांटिक पल माना।

फैंस की प्रतिक्रियाएं…
दोनों कपल की फैंस जमतकर तारीफ कर रहें हैं। एक ने लिखा – ‘PURE 🧿 Sada sugan raho, sadabhar raho!Shine together, heal together, grow stronger together, and most importantly, stay together in all circumstances. Sending love, love, love, and warm hugs to my lovebirds! 💖’,एक ने लिखा, ‘कितनी सुंदर लग रही हैं सोलह श्रृंगार में, आप हमेशा सदा सुहागन रहे और आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे’, तो दूसरे ने कहा, ‘माशा अल्लाह आपकी जोड़ी हमेशा सलमात रहे’। इसी तरह लोग हिना का ट्रेडिशनल अवतार देख ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा को भी याद कर बैठे।

