Himanshi Khurana Receives Threats: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिहं के बाद अब पंजाबी के मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को भी लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है।
जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली बताया जा रहा है कि, उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में जुटी
धमकी मिलने के बाद पुलिस कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी है।
![]()
रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई, जब उन्होंने पैसे देने से इंकार किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कथिततौर पर हिमांशी को यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे हरि बॉक्सर की ओर से मिली है।
कौन है हिमांशी खुराना?
पंजाब की जानी – मानी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के कीरतपुर साहिब में हुआ था। हिमांशी को पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय भी कहा जाता है। इनके सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 12.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ये पंजाबी फिल्म, म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरु की। साल 2011 में हिमांशी ने मिस लुधियाना का खिताब जीता था। 2010 में ‘Jodi–Big Day Party’ गाने से डेब्यू किया और बाद में Hardy Sandhu के ‘Soch’ में नजर आईं। ये ‘Bigg Boss 13’ सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।
