Himansh Kohli Health Update: ‘यारियां’ फिल्म के फेम एक्टर हिमांश कोहली भले ही कम फिल्मों में नजर आएं हो लेकिन आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कुछ साल पहले उनका नाम नेहा कक्कड़ से भी जुड़ा था। इसके चलते काफी चर्चाओं में रहें थे, और वो हमेंशा अपने सोशल मीडिया के जारिए अपने फैंस से जुड़े रहते है, लेकिन काफी समय से वो अपने सोशल मीडिया में भी एक्टिव नहीं थे। अब हालहि में हिमांश ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपने हेल्थ की जानकारी दें रहें हैं। उन्होंने बताया की कई दिनों से वो बीमार चल रहें हैं।
Read More: Tamannaah Mata Ki Chowki Dance: तमन्ना जमकर नाचीं..देखे वीडियों..
Himansh Kohli Health Update: वीडियो में बीमार दिखे एक्टर..
हिमांश ने हास्पिटल से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो काफी बीमार दिख रहें हैं। उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई हैं। इस दौरान हिमांश कोहली को अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को देखने के बाद में उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए। हिमांश कोहली की तबीयत को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

हिमांश ने बताया कि-
“मैं पिछले 10 से 15 दिनों से पूरी तरीके से गायब हो गया था। ये हेल्थ कंसर्न थे और यह चीजें हमेशा से अनएक्सपेक्टेड होती है। पिछले 15 दिन बहुत मुश्किल थे। लेकिन फिर भी मजबूती से निकले और मेरे बहुत सारे लोग जो मेरे अपने हैं उन्होंने मेरा साथ भी दिया।”
View this post on Instagram
आगे बात करते हुए कहा कि-
“कई बार में मानसिक तौर पर कमजोर हो जाता हूं और जब मैं टूट रहा था तो वह मेरे साथ में खड़े थे। मेरा परिवार और मेरे दोस्त। आप सभी का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं और इसीलिए मैंने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।”
Himansh Kohli Health Update: हिमांश कोहली ने आगे – “मैं जल्दी ही वापस आऊंगा
एक्टर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने किसी से भी बात नहीं की, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि वो खुद को लाचार और बेबस दिखाएं।
फैंस को भरोसा दिलाया की उनका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है, वो जल्द ठीक हो जाने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि- “मैं जल्दी ही वापस आऊंगा और थोड़ा सा कमजोर महसूस कर रहा हूं अभी। लेकिन जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा आपके प्यार और दोनों से। मैं अचानक से अलार्मिंग स्टेज पर आ गया हूं और मुझे अभी एहसास हो रहा है कि किसी को भी अपनी हेल्थ को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैं पहले से ठीक हूं।”

2014 में हिमांश कोहली का करियर और बॉलीवुड में रखा कदम ..
हिमांश कोहली, जो 2014 में बॉलीवुड फिल्म यारियां से चर्चा में आए, ने इस फिल्म के जरिए अपनी पहचान बनाई। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आईं थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और हिमांश कोहली को एक युवा अभिनेता के तौर पर दर्शकों में खास पहचान दिलाई। इसके बाद, 21 मार्च 2025 को इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया, जो दर्शकों के बीच एक नई लहर लेकर आया।
Himansh Kohli Health Update: नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप की चर्चा..
हिमांश कोहली ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप की काफी चर्चा का विषय रही।

सूत्रो के अनुसार, दोनों का रिश्ता बहुत खास था, लेकिन किसी कारणवश ये दोनों अलग हो गए। अफवाहें थीं कि हिमांश ने नेहा कक्कड़ के साथ धोखा किया था, लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। अब दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
