जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ गई है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में कमी आने लगी है। मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी, नर्मदापुरम और राजस्थान के माउंट आबू में तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। तीनों राज्यों के कई शहरों में पिछले तीन दिनों से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
आईएमडी ने कहा कि इन तीन राज्यों के अलावा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सोमवार सुबह कोहरा रहेगा। कोहरे के कारण बिहार के पूर्णिया में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को भी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
एमपी-राजस्थान में ठंड का और तीन दिन
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ियों पर बर्फ पिघलने से वहां से आने वाली बर्फीली हवाएं और सतह से 12 किलोमीटर ऊपर बहने वाली ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में यह असर 27 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद ठंड का असर कम हो सकता है। हालांकि पंचमढ़ी और माउंट आबू जैसे हिल स्टेशनों पर ठंड का असर जारी रहेगा।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दक्षिण में कम सर्दी
मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार को तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
ठंड का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों की तुलना में दक्षिण भारत के राज्यों में कम होता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज से भारी बारिश का दूसरा दौर शुरू होगा, जो 27 नवंबर तक जारी रह सकता है।
पर्यटकों ने लिया बर्फबारी, एमपी- राजस्थान में तापमान 7 डिग्री से नीचे