Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट

Rohan Umak March 3, 2026

Himachal Pradesh news: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्षों से चली आ रही 17 मार्च की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार 20 मार्च को बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री सुक्खू के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश की सियासत में इस बार बजट से पहले ही हलचल तेज हो गई है. गौरतलब है कि 2022 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे हर साल 17 मार्च को ही बजट पेश करते आ रहे थे. हालाँकि, उनका इस साल 20 मार्च को बजट पेश करने का निर्णय केवल कैलेंडर का फेरबदल नहीं, बल्कि वित्तीय परिस्थितियों से जुड़ा अहम संकेत माना जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बजट को 30 मार्च से पहले करना है पारित

संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहानने बताया कि विधानसभा सत्र का दूसरा चरण प्रदेश में 18 मार्च से शुरू होगा. 19 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और उसी दिन शाम को मुख्यमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब प्रस्तुत करेंगे. इसके पश्चात 20 मार्च को बजट पेश किया जाएगा, जबकि 23, 24 और 25 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी. बजट को 30 मार्च से पहले पारित किया जाना है, जिसकी अंतिम तिथि विधानसभा अध्यक्ष जल्द तय करेंगे.

RDG बंद होने का पड़ा है सीधा असर

विशेषज्ञों की मानें तो इस साल का बजट कई मायनों में चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) में कटौती और इसके बंद होने का सीधा असर राज्य की वित्तीय सेहत पर पड़ सकता है। अब तक आय और व्यय के बीच बढ़ते अंतर को संतुलित करने में RDG अहम भूमिका निभाता रहा है, और इसके समाप्त होने से संसाधनों की नई व्यवस्था खड़ी करना हिमाचल सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

हिमाचल में संसाधन हैं सीमित

बताते चलें कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में संसाधन सीमित हैं, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे हालातों में बजट तैयार करना मुख्यमंत्री के लिए एक कठिन परीक्षा माना जा रहा है. ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का दावा करने वाली सरकार के सामने अब उस बदलाव को बजट में दिखाने की चुनौती है. 

सुक्खू ने बजट से पहले की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाक़ात

बजट पेश करने के कुछ दिन पहले ही, 2 मार्च को मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर RDG बहाल करने की मांग उठाई. इसे राज्य की वित्तीय जरूरतों को केंद्र तक मजबूती से रखने का प्रयास माना जा रहा है.

About the Author

Rohan Umak

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
Next: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Related Stories

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात
  • फाइनेंस
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल

Rohan Umak March 2, 2026
Rajya Sabha Election Himachal
  • हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना

himani Shrotiya March 1, 2026
HPV Vaccination Campaign
  • हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल

himani Shrotiya February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
  • होली मिलन कार्यक्रम में बवाल: GGU में आपस में भिड़े छात्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.