Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान: हिमाचल में सियासी तूफान, BJP में हलचल!
  • देश-विदेश

 कंगना रनोट का मुख्यमंत्री पद पर बयान: हिमाचल में सियासी तूफान, BJP में हलचल!

Shital Sharma September 17, 2025

क्या कंगना रनोट होंगी हिमाचल की अगली CM? बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, BJP में हलचल

kangana on cm face rumors 2025: मंडी की सांसद और बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनोट ने एक बयान देकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा उन्हें अगला मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है, तो जवाब में उन्होंने कहा

जो काम मुझे दिया जाएगा, वो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं।

बस फिर क्या था राजनीतिक गलियारों में इस बयान के राजनीतिक संकेतों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया। खासकर भाजपा के भीतर।

 himachal-politics-bjp kangana-cm-face-rumors-2025

क्या बोले कंगना के बयान के मायने?

सीधा दावेदारी नहीं, लेकिन संकेत साफ है अगर पार्टी नेतृत्व चाहे, तो वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं।  उन्होंने खुद को काम करने की काबिल, और ठान लेने पर पूरा कर दिखाने वाली बताया। इस बयान ने लोकसभा चुनाव के समय की याद दिला दी, जब कंगना की राजनीतिक एंट्री भी भाजपा के लिए एक मास्टरस्ट्रोक बनकर सामने आई थी।

लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था?

कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराया था। राजनीतिक अनुभव की कमी के बावजूद कंगना ने ज़मीन पर मेहनत की और जीत दर्ज की, जिसने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रभावित किया।

महायज्ञ में पहुंची कंगना: सियासत के साथ आध्यात्म भी

मंडी के सेरी मंच पर आयोजित एक महायज्ञ में शामिल होने पहुंचीं कंगना ने कहा

यह यज्ञ विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं से राहत के लिए आयोजित किया गया है। प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई है।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे, जिससे और भी अटकलें लगने लगीं कि कहीं कंगना को CM फेस बनाने की तैयारी तो नहीं?

आलोचकों पर पलटवार

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपदा में आप नजर नहीं आईं, तो कंगना ने दो टूक कहा मैं दो बार आई हूं, दिल्ली में गृह मंत्री और मंत्रालयों से मिली हूं। ये फिल्मों की दुनिया नहीं है। कुछ लोगों का काम भड़काऊ बातें करना होता है।

हिमाचल को मिला रिकॉर्ड बजट – कंगना का दावा

कंगना ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को आपदा राहत के लिए अब तक 10,000 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उन्होंने चरणवार फंड का भी ज़िक्र किया

  •  ₹1500 करोड़ (PM की विजिट के दौरान)
  •  ₹1800 करोड़
  •  ₹2200 करोड़
  •  ₹2300 करोड़

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को केंद्र का आभार जताना चाहिए, बजट आपकी सहूलियत के हिसाब से नहीं आएगा।

CM चेहरा बनने की संभावना: क्या BJP कंगना पर दांव लगाएगी?

 क्यों संभव है:

  •  मंडी जैसे बड़े संसदीय क्षेत्र से भारी जीत
  •  PM मोदी की करीबी
  •  राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा से जुड़ाव
  •  युवाओं और सोशल मीडिया में अपील

 क्यों मुश्किल है:

  •   प्रशासनिक अनुभव की कमी
  •  पार्टी के अंदरूनी नेताओं की नाराजगी
  •  राज्य स्तर पर संगठन के पुराने चेहरों की मौजूदगी (जैसे जयराम ठाकुर)

BJP हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में कंगना रनोट को आगे लाने की अटकलें समय से पहले हैं, लेकिन पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर बैकएंड मंथन शुरू हो चुका है।

 himachal-politics-bjp kangana-cm-face-rumors-2025

कंगना का बयान भले ही डायरेक्ट CM की दावेदारी न हो, लेकिन यह तय है कि वह अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट चुकी हैं। भाजपा हाईकमान अगर हिमाचल में नया चेहरा लाना चाहे, तो कंगना रनोट एक मजबूत विकल्प हो सकती हैं।

आपकी राय क्या है?

क्या कंगना रनोट को हिमाचल में CM कैंडिडेट बनना चाहिए?
क्या उनकी पहचान और लोकप्रियता प्रशासनिक अनुभव की कमी को पूरा कर सकती है?

Read More:- हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rewa: सांसद जनार्दन मिश्रा का अनोखा अंदाज: बच्चों को नहलाया, कपड़े धोए और नाखून काटे”
Next: ₹898 की गिरावट! क्या अब सोना खरीदने का सही वक्त है? चांदी भी ₹2,587 फिसली

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
US-Israel Iran War Live Updates
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.