
225 करोड़ रुपये की बकाया राशि
वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि जल्द ही ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के सुचारू और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
लंबे समय से अटका बिल
बता दे कि हिमाचल प्रदेश में विकास कार्यों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था। ठेकेदार संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले और लंबित भुगतानों पर चिंता जताई। ठेकेदारों का कहना है कि महीनों से ट्रेज़री में बिल फंसे हैं, जबकि विकास कार्य उन्होंने अपनी जेब से पैसा लगाकर पूरे किए। इसके बाद मुख्यमंत्री से उन्हें यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही भुगतान जारी कर दिया जाएगा।
Himachal contractors pending bills: CM ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। वीर सोरेन का आज कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के सुपौत्र वीर सोरेन जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
वीर जी अपने साथियों के साथ देवभूमि हिमाचल के कुल्लू भ्रमण पर आए थे। होटल लौटने के उपरांत उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए, किंतु उन्हें…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) February 25, 2026
