केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2.5 लाख किसान सेब उत्पादन करते है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल फल उत्पादन में सेब का योगदान लगभग 80 फीसदी है। सेब उत्पादन से हर साल लगभग 4500 करोड़ रुपये की आय होती है। उन्होंने राज्य के बागवानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया।

Sukhu Piyush Goyal Apple Import: सेब बगवानों की CM ने रखी बात
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पिछले हफ्ते प्रदेश के बागवानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी थी जिन्हें उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया। इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष भी रखा और बागवानों के हित में उचित कार्यवाही का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सेब पर आयात शुल्क कम होने से बागवानों को हो रही हानि के बारे में भी अवगत करवाया। CM ने कहा कि पिछले 10 सालों में सेब आयात में लगभग ढाई गुणा वृद्धि हुई है और मुक्त व्यापार समझौतों के कारण इसमें और वृद्धि हो सकती है।
आयात शुल्क 25 प्रतिशत किया गया तय
Sukhu Piyush Goyal Apple Import: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि न्यूजीलैंड से सेब आयात ज्यादातर अप्रैल से अगस्त के दौरान होता है और इस समय आयात शुल्क 25% तय किया गया है, जबकि अन्य महीनों में पहले की तरह 50% शुल्क लागू रहता है।
