CM के पेट में दर्द
सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पेट में अचानक दर्द उठा। पहले भी उन्हें पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की दिक्कत हो चुकी है। 2 बार शिमला IGMC और एक बार एम्स दिल्ली में मुख्यमंत्री इलाज करवा चुके है। सूत्रों के मुताबिक- डॉक्टरों ने सीएम सुक्खू को आराम करने की सलाह दी है। अब वह हिमाचल सदन में आराम कर रहे हैं।
CM Sukhu AIIMS Delhi: राहुल से की मुलाकात
बता दें कि सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने के लिए कल दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह CM शिमला से पहले श्रीनगर गए। शाम को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इस मुलाकात के दौरान RDG यानी राजस्व घाटना अनुदान बंद किए जाने से हिमाचल की गड़बड़ाई वित्तीय हालत पर चर्चा की गई। इसके अलावा FTA से सेब बागवानों को होने वाले नुकसान पर भी चर्चा हुई।

हिमाचल की सियासत गरमाई
राजस्व घाटना अनुदान बंद होने के बाद हिमाचल की सियासत गरमाई हुई है। बताया जा रहा है ग्रांट बंद होने से राज्य को सालाना करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे में राज्य सरकार को बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। ग्रांट को बहाल करने की मांग को लेकर CM सुक्खू कैबिनेट सहित दिल्ली गए हुए थे।
