
वेलनेस सेंटर और स्केटिंग रिंक
मुख्यमंत्री ने कहा एशियन विकास बैंक के सहयोग से शिमला और मनाली में आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कालेश्वर महादेव मंदिर कूहना में जन सुविधा के लिए काम होगा। नादौन में वेलनेस सेंटर और साहसिक खेल केंद्र और छात्रावास भी बनेगा। साथ ही नगरोटा बगवां में वेलनेस सेंटर और म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण भी एशिएन विकास बैंक के सहयोग से किया जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल पर्यटन को ब्रांड के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रही है। पर्यटन विकास से प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी। हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है और कांगड़ा हवाई अड्डे का भी विस्तार किया जा रहा है। CM ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पालमपुर और नगरोटा बगवां में एशियन विकास बैंक के सहयोग से 77.70 करोड़ रुपये की योजनाएं चल रही हैं। इनमें पालमपुर में सौंदर्यीकरण के तहत HRTC बस स्टैंड के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, पुरानी सब्जी मंडी के समीप पार्किंग, कैफे कॉफी शॉप, पुस्तकालय और रीडिंग रूम, न्यूगल कैफे पालमपुर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहे हैं।

Himachal Tourism Development Projects: इन पर हो रहा काम
इन सभी के अलावा
- नगरोटा बगवां में सड़कों के सुधार कार्य
- ड्रेन व डक्ट का निर्माण
- पुराने बस अड्डे का सौंदर्यीकरण
- क्लॉक टावर का निर्माण
- गांधी ग्राउंड
- नारदा-शारदा मंदिर
- मटौर गार्डन
के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।
परियोजनाओं की लागत
Himachal Tourism Development Projects: CM ने बताया कि हमीरपुर जिला के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 51.09 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक, कुल्लू में 20.57 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और मनाली में 36.19 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर, 8.63 करोड़ रुपये की लागत से कुल्लू स्थित नग्गर कैसल का संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।
