
डिप्टी CM ने किया डिफेंड
इस बीच डिप्टी CM ने नीतीश कुमार की भावना स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की चिंता है कि इतना ठंडा थोड़े ही है, जो इतना कपड़ा पहनते हैं। दरअसल, भाई वीरेंद्र अपनी बात कह रहे थे। इसी बीच विधानसभा स्पीकर ने उन्हें रोक दिया और कहा कि आपकी तबीयत ठीक है तो बैठ जाइए। जनता का सरकार देख लेगी। डॉ. प्रेम कुमार की यह बात सुनकर सदन में मौजूद विधायक हंसने लगे और फिर सीएम भी बोल पड़े इस बीच आर्सेनिक पानी का मुद्दा वहीं खत्म हो गया।

Nitish Kumar Bhai Virendra: काली पट्टी बांधकर पहुंचे विधायक
इधर, सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा, सरकार अपराध पर बोलने से ऐसे ही बच रही है।
वहीं RJD विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था- ‘मोदी-नीतीश से बिहार को बचाओ।’ ‘बिहार अपराध-बेरोजगारी में no. 1 है।’ वहीं RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने एक सवाल का गलत जवाब मिलने पर कहा है, ‘बिहार में अधिकारियों के दम पर सरकार चल रही है।’
