Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप

divya mistry September 15, 2025

high profile drugs case: छत्तीसगढ़ में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी नव्या मलिक, विधि अग्रवाल समेत सभी 9 आरोपियों को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब तक इस केस में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को नव्या और विधि को 2 दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जो 15 सितंबर को खत्म हो रही है।

high profile drugs case
high profile drugs case

आयोजनों की आड़ में इन गतिविधियों को अंजाम देती थी

पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा जाती थीं, जहां हाई-प्रोफाइल पार्टियों में शामिल होती थीं।

रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटलों, क्लबों और फार्महाउस में भी ये पार्टियां होती थीं। विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ बड़े आयोजनों की आड़ में इन गतिविधियों को अंजाम देती थी।

high profile drugs case: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से थे

इन पार्टियों में शुरुआत में 25-30 लोग शामिल होते थे, लेकिन देर रात तक 10-15 लोग ही रुकते थे। फार्महाउसों में ड्रग्स के साथ-साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के संबंध कुछ बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से थे।

परिजनों को भी सूचित किया जाएगा

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से मिली चैट्स के आधार पर ड्रग्स लेने वालों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इन लोगों की काउंसलिंग कराई जाएगी और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा।

‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नव्या और अयान परवेज की निशानदेही पर ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और विधि अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

अयान के करीबी सहयोगी बताए गए हैं

ऋषिराज और विधि शहर की पार्टियों में इवेंट मैनेजर के रूप में सक्रिय थे, जबकि सोहेल और जुनैद नव्या और अयान के करीबी सहयोगी बताए गए हैं।

केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

high profile drugs case: यह मामला 23 अगस्त को तब सामने आया जब गंज थाना पुलिस और साइबर यूनिट ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर हर्ष आहूजा,…

मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को 27.58 ग्राम एमडीएमए, नकदी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। इसी आधार पर NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वक्फ कानून: आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन को लेकर तस्वीर साफ होगी
Next: International Democracy Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, भारतीय संविधान के प्रति जताया समर्पण

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.