Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • chinese manja death case: चाइनीज मांझे से मौत हुई तो अब गैर इरादतन हत्या : हाईकोर्ट ने दिया फैसला
  • मध्य प्रदेश

chinese manja death case: चाइनीज मांझे से मौत हुई तो अब गैर इरादतन हत्या : हाईकोर्ट ने दिया फैसला

Narendra Singh January 13, 2026

chinese manja death case: चाइनीज मांझे से हो रही लगातार मौतों को लेकर इंदौर  हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने साफ तौर पर कहा है कि प्रतिबंध के बावजूद इस तरह के हादसे होना बेहद गंभीर बात है और अब ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा। कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि अगर चाइनीज मांझे के कारण किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो संबंधित व्यक्ति पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।

chinese manja death case: अभिभावक जिम्मेदार

हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई नाबालिग चाइनीज मांझा उड़ाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावकों को भी जिम्मेदार माना जाएगा। ऐसे मामलों में माता-पिता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.अदालत का कहना है कि बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।

Also Read-Sagar Temple Chori News: सागर में जैन मंदिर से हुई लाखों की चोरी, CCTV कैमरा तक चुरा ले गएं चोर!

chinese manja death case: मकर संक्रांति को लेकर खास चिंता

कोर्ट ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन पतंगबाजी बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में प्रतिबंधित मांझे के इस्तेमाल से गंभीर और जानलेवा हादसों की आशंका बढ़ जाती है.इसी वजह से हाई कोर्ट ने इंदौर सहित अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले 14 जिलों से यह जानकारी मांगी है कि अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और आगे क्या कार्ययोजना है।

Also Read-Makar Sankranti 2026: इस दिन से शुरु हो जाते है शुभ काम, जानिए महत्व!

राज्य शासन ने बताया

राज्य शासन ने अदालत को बताया कि चाइनीज मांझे को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसकी बिक्री रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई भी की जा रही है.हालांकि कोर्ट ने साफ संकेत दिए कि केवल जागरूकता अभियान से काम नहीं चलेगा, परिणाम भी दिखने चाहिए।

एक हादसा, जिसने मामला तेज किया

30 नवंबर को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर 17 वर्षीय गुलशन की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और मांग की थी कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनाई जाए. इसी याचिका के आधार पर हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की.

हाई कोर्ट का संदेश साफ 

हाई कोर्ट का संदेश सीधा है,  पतंग उड़ाना शौक हो सकता है, लेकिन किसी की जान की कीमत पर नहीं. अब चाइनीज मांझे से जुड़ी लापरवाही को गंभीर अपराध के तौर पर देखा जाएगा.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Today’s Global Market Update : बाजार की हर चाल पर नजर…
Next: जगदलपुर: मुरिया आदिवासी समाज ने पेश की मिसाल, शराब पीने पर 5 हजार का जुर्माना 

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.