Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • High alert in Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच सीमांचल पहुंचे सीएम नीतीश, सुरक्षा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
  • बिहार

High alert in Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच सीमांचल पहुंचे सीएम नीतीश, सुरक्षा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

divya mistry May 10, 2025

High alert in Bihar: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया का दौरा किया। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), रेलवे और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

High alert in Bihar 
High alert in Bihar

High alert in Bihar:  हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश

बैठक में सीमावर्ती जिलों – पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल – की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। सात अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें सीमाओं पर चौकसी, गश्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण और मानव तस्करी की रोकथाम प्रमुख रहे। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों और अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए।

High alert in Bihar: काम करने की आवश्यकता पर बल दिया

मुख्यमंत्री ने सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में चुनापुर एयरबेस के स्टेशन कमांडर, कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के आयुक्त, सहरसा और पूर्णिया के डीआईजी, संबंधित जिलों के डीएम व एसपी शामिल हुए। सीमा से सटे क्षेत्रों की स्थिति और आवश्यक तैयारियों को लेकर विशेष रणनीति पर विचार हुआ।

विशेष सतर्कता बरती जा रही

High alert in Bihar: सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से पूर्णिया कॉलेज मैदान पहुंचे और बैठक के बाद पटना लौट गए। राज्य में पहले से ही हाई अलर्ट जारी है और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Next: ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान में 100 से अधिक आतंकियों को मारा

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.