Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Hill Stations Near Bhopal: ना शिमला, ना मनाली! भोपाल के पास छिपे हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन…
  • Lifestyle

Hill Stations Near Bhopal: ना शिमला, ना मनाली! भोपाल के पास छिपे हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन…

Hema Gupta July 4, 2025

Hill Stations Near Bhopal: शहर की गर्मी और भीड़-भाड़ से कुछ पल राहत चाहिए तो लोग आमतौर पर उत्तराखंड के नैनीताल या मसूरी और हिमाचल के शिमला-मनाली की ओर रुख करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वालों के लिए भी कई ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि प्राकृतिक और काफी खूबसूरत हैं। तो अगर आप भोपाल में रहते हैं और हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो ये 5 हिल स्टेशन आपके वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

Read More: Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!

पंचमढ़ी: मध्य प्रदेश का एकमात्र घोषित हिल स्टेशन…

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा रेंज में बसा पचमढ़ी राज्य का एकमात्र प्रमुख हिल स्टेशन है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के झरने जैसे बी फॉल, अप्सरा विहार, और डचेस फॉल लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। पचमढ़ी का सतपुड़ा नेशनल पार्क भी मशहूर है, जहां आप तेंदुए, सांभर और भालू जैसे वन्य जीव देख सकते हैं। साथ ही, पांडव गुफाएं और धूपगढ़ पीक जैसी जगहें ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट हैं।

भोपाल से दूरी: लगभग 206 किमी

मांडू: इतिहास और हरियाली का अद्भुत संगम…

मांडू सिर्फ एक हिल स्टेशन ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक खजाना है। यहां के जहाज महल, हिंडोला महल, और रानी रूपमती महल जैसी इमारतें वास्तुकला की मिसाल हैं। खास बात यह है कि जहाज महल दो झीलों के बीच स्थित है, जिसकी वजह से यह एक तैरती हुई नाव जैसा प्रतीत होता है। यहां की हरी-भरी वादियां और शांत वातावरण इसे वीकेंड गेटवे के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं।

भोपाल से दूरी: लगभग 287 किमी

पातालकोट: प्रकृति की गोद में बसी रहस्यमयी घाटी…

पातालकोट हिल स्टेशन की तरह नहीं, बल्कि एक गहरी और रहस्यमयी घाटी के रूप में जाना जाता है। यह छिंदवाड़ा जिले में स्थित है और लगभग 1200 फीट गहरी घाटी है। यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए बेहतरीन लोकेशंस हैं। चारों ओर फैली हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के बीच से होकर निकलती ट्रेल्स वाकई आपकी यात्रा को रोमांचक बना देती हैं। साथ ही, यह जगह आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को नजदीक से जानने का भी मौका देती है।

भोपाल से दूरी: लगभग 256 किमी

माइकल हिल्स: नदियों और जंगलों के बीच बसा शांत पहाड़ी क्षेत्र…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित माइकल हिल्स एक कम प्रसिद्ध लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। यह इलाका घने जंगलों, हरे-भरे मैदानों और नदियों के संगम से भरपूर है। यहां से नर्मदा और वैनगंगा नदियों का संगम देखा जा सकता है। यह जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो शांति और सुकून के साथ कुछ दिन प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं। पास ही अमरकंटक नामक धार्मिक स्थल भी है, जहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है।

भोपाल से दूरी: लगभग 585 किमी

चिखलधरा: महाराष्ट्र का छुपा रत्न, भोपाल के बेहद पास…

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित चिखलधरा एक सुंदर हिल स्टेशन है जो भोपाल से ज्यादा दूर नहीं है। यह जगह गाविलगढ़ किले, भोर घाट, गोराघाट पॉइंट, और देवी पॉइंट जैसी आकर्षक जगहों से भरी पड़ी है। यहां की नीली आसमान और घाटियों की हरियाली मिलकर एक बेहतरीन दृश्य पेश करती हैं। वीकेंड पर ट्रिप के लिए यह जगह आदर्श है।

भोपाल से दूरी: लगभग 306 किमी

क्यों जाएं इन जगहों पर?

इन सभी हिल स्टेशनों की खासियत यह है कि ये भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचने योग्य हैं। साथ ही, यहां आपको होटल, होमस्टे और फूड जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। यदि आप शहरी भीड़ से दूर, प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो ये सभी हिल स्टेशन आपके लिए एक परफेक्ट गेटवे साबित हो सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अमरनाथ यात्राः पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन किए,
Next: job temple in Rajasthan: मनचाही नौकरी की गारंटी! राजस्थान के इस मंदिर में चढ़ाएं बायोडाटा

Related Stories

Tips For Happy Holi 2026
  • Lifestyle

Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!

Hema Gupta March 4, 2026
Rid of Cannabis Home Remedies
  • Lifestyle

Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!

Hema Gupta March 3, 2026
Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
  • दौसा होली पर 2 गुटों में संघर्ष, 4 महिलाओं सहित 7 लोग घायल
  • मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.