Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Hibiscus For Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने का सबसे आसान तरीका! अजमाएं ये एक फूल…
  • Lifestyle

Hibiscus For Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने का सबसे आसान तरीका! अजमाएं ये एक फूल…

Hema Gupta November 14, 2025

Hibiscus For Hair Growth: अगर आपके बाल महीनों से बढ़ ही नहीं रहे या बीच-बीच में टूट जाते हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। बालों की ग्रोथ रोकने वाली सबसे आम वजहों में खराब लाइफस्टाइल, केमिकल वाले शैंपू और पोषण की कमी शामिल हैं। लेकिन इसके इलाज के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि गार्डन में मिलने वाले लाल गुड़हल के फूल की जरुरत है।

Read More: Vastu Tips for Home Décor: गलत दिशा में रखे नकली फूल बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण!

गुड़हल के फूल सादियों से ब्यूटी के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ये फूल चेहरे का निखार बढ़ाने के साथ – साथ बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और तेजी से लंबाई बढ़ाते हैं।

यह फूल क्यों है तेज बालों की ग्रोथ का सीक्रेट?

गुड़हल के सूखे फूल कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जैसे—

1. अमीनो एसिड: केराटिन बनाने में मदद करते हैं

2. विटामिन C: स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है

3. म्यूसीलेज: बालों को मॉइस्चर देता है

इन गुणों की वजह से गुड़हल इनएक्टिव हेयर पोर्स को एक्टिव करता है और गंजेपन तक में मददगार माना जाता है। यही कारण है कि इसे प्राकृतिक हेयर ग्रोथ टॉनिक कहा जाता है।

नारियल तेल + सूखा गुड़हल: बेहतरीन हेयर ग्रोथ पैक..

अगर आप चाहते हैं कि बाल जल्दी बढ़ें तो गुड़हल और नारियल तेल का यह पैक सबसे परफेक्ट है।

कैसे तैयार करें?

सूखे गुड़हल के फूलों को हल्का कूटें, इन्हें नारियल तेल में मिलाएं, मिश्रण को 24 घंटे रहने दें।

कैसे लगाएं?

1. हफ्ते में 3 बार इसकी मालिश करें

2. यह पैक जड़ों को मजबूत करता है और नई हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।

सूखे गुड़हल से बनाएं नैचुरल हेयर क्लींजर…

केमिकल शैंपू स्कैल्प से नेचुरल ऑयल खींच लेते हैं, जिससे बालों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है। समाधान है—गुड़हल का घरेलू हेयर क्लींजर।

कैसे बनाएं?

बेसन में गुड़हल पाउडर मिलाएं, थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। 20 मिनट बालों में लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

यह स्कैल्प को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करता है और नेचुरल ऑयल बैलेंस बनाए रखता है।

गुड़हल का डीप कंडीशनिंग मास्क: रुखे बालों के लिए वरदान…

अगर आपके बाल बेजान, फ्रिजी या बहुत सूखे हैं तो यह पैक चमत्कार कर सकता है।

कैसे बनाएं?

सूखे फूलों को हाथ से मसलें, थोड़ा पानी डालकर रातभर भिगोकर रखें। सुबह 20 मिनट तक बालों में लगाएं, यह पैक बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बनाता है।

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा गुड़हल का यह पैक…

गुड़हल स्कैल्प के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और पीएच लेवल को बैलेंस करता है, जिससे डैंड्रफ कम होता है।

सामग्री:-

मेहंदी पत्ते, गुड़हल पाउडर, एलोवेरा जेल, नींबू का रस।

कैसे लगाएं?

पैक बनाकर हफ्ते में 3 दिन 20 मिनट लगाएं। इससे डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।

बालों का झड़ना रोकने वाला गुड़हल-बादाम तेल…

अगर आप हेयर फॉल का सामना कर रही हैं, तो यह तेल बहुत फायदेमंद है।

कैसे बनाएं?

सूखे गुड़हल और बादाम तेल को एक कांच की बोतल में मिलाएं। एक हफ्ते तक बंद करके रखें, इससे तैयार होता है नैचुरल हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल।

कैसे लगाएं?

हफ्ते में 2 बार हल्की मसाज करें, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर जड़ों को मजबूत बनाता है।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के तस्कर रेहान खान को गिरफ्तार किया
Next: RAJASTHAN NEWS : सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.