Benefits of Hibiscus: गुड़हल, जिसे इंग्लिश में Hibiscus कहते हैं, एक पौधा है जो अपनी सुंदरता और देवियों के प्रिय फूल के रुप में जाना जाता है, इस फूस को मंदिरों में भगवान पर चढ़ाया जाता हैं। यह फूल बालों के लिए बेहद गुणकारी होता है। गुड़हल के फूलों, पत्तियों, और जड़ों का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में हजारों वर्षों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में इसे एक प्रभावी हर्बल उपाय माना जाता है, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुँचाता है। इसके उपयोग से बालों की कई समस्याओं से निजात मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फूल हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।
Read More:Black Grapes Benefits: काले अंगूर किसी वरदान से कम नहीं हैं, जाने इसके खाने के फायदें…
गुड़हल में पाए जाने वाले पोषक तत्व..
गुड़हल के पौधे के विभिन्न हिस्सों का उपयोग शरीर के विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके फूलों और पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, और फ्लेवोनॉइड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

चलिए जानते हैं गुड़हल के फूल से सेहत में होने वाले फायदों के बारे में-
आयरन की कमी दूर करे
अगर आप एनीमिया की समस्या की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए गुड़हल का फूल आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। दरअसल, इस फूल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ऐसे में अगर आप भी एनीमिया के शिकार हैं, तो गुड़हल की कलियों को पीसकर इसके रस का नियमित रूप से सेवन करने से फायदा मिलेगा।
बालों के लिए फायदेमंद
इसके फूल और पत्तियों का उपयोग बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। गुड़हल के अर्क का नियमित उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत करता है, डेंड्रफ को कम करता है और बालों के झड़ने को रोकता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प को ठंडक और राहत प्रदान करता है।

पाचन में सहायक
गुड़हल का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है।
यह आंतों को आराम देता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
इसके अलावा, यह पेट की सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करता है।
गुड़हल के फूलों का सेवन पाचन में सुधार करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप लंबे समय से अपना वजन कम करना चाहते हैं,
तो इसमें भी गुड़हल का फूल आपके लिए मददगार साबित होगा।
इसके लिए आप गुड़हल की पत्तियों की चाय का सेवन कर सकते हैं।
यह चाय न सिर्फ आपको एनर्जी देगी, बल्कि इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
साथ ही इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
इसके अलावा गुड़हल के फूल का सेवन करने से चर्बी घटती है, जिससे वजन कम होता है।
एंटी एजिंग गुण से भरपूर
बढ़ती उम्र के साथ ही लोग अक्सर एजिंग की वजह से परेशान रहते हैं।
खासतौर पर महिलाएं इसे लेकर काफी परेशान रहती हैं।
ऐसे में गुड़हल का फूल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
इस फूल में भारी मात्रा में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में भी आपकी खूबसूरती बरकरार रखता है।
साथ ही इसकी मदद से फ्री रेडिकल्स से भी निजात मिलती है।
ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां नजर आना चाहते हैं, तो गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं,
तो इसके लिए भी गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फूल में हाई बीपी की समस्या से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं,
सकी वजह से आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
ऐसे में अगर आप हाई बीपी के शिकार हैं, तो गुड़हल की चाय पीने से फायदा मिलेगा।
स्ट्रेस और चिंता को कम करें
इस फूल का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
यह शरीर में तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) के स्तर को कम करता है
और मानसिक शांति प्रदान करता है।
इसके सेवन से चिंता और अवसाद के लक्षणों में भी कमी आ सकती है।
सर्दी और जुकाम में कारगर
विटामिन सी से भरपूर गुड़हल के पत्ते आपकी इम्युनिटी मजबूत करने में भी कारगर होते हैं।
अगर आप अक्सर सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान रहते हैं,
तो इससे निजात पाने के लिए गुड़हल के फूलों का सेवन कर सकते हैं।
इसके फूल गले की खराश में भी आराम दिलाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
इस फूल और पत्तियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
यह शरीर में “अच्छे” कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा बढ़ाता है,
और “खराब” कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाता है,
जिससे हृदय संबंधी रोगों का जोखिम कम होता है।

गुड़हल का सेवन कैसे करें
गुड़हल के फूलों, पत्तियों और जड़ों का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा सकता है। नीचे कुछ सामान्य तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप गुड़हल का सेवन कर सकते हैं…
1. चाय: गुड़हल के फूलों का चाय बनाकर सेवन करें।
यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और पाचन में सहायक है।
2. रस: गुड़हल का ताजे फूलों का रस निकालकर पीने से त्वचा और स्वास्थ्य को लाभ होता है।
3. तेल: गुड़हल के फूलों का तेल बालों और त्वचा पर लगाया जा सकता है।
