hezbollah-israel-war-barrage-of-rockets-at-israel

 Hezbollah israel war : हिजबुल्लाह ने इजरायल पर  30 सेकंड में 30 रॉकेट दागे, आसमान का रंग बदला

By : Shital Sharma
 Hezbollah israel war : हिजबुल्लाह ने इजरायल पर  30 सेकंड में 30 रॉकेट दागे, आसमान का रंग बदला

अमेरिका ने मिसाइल पनडुब्बियों की तैनाती की 

 Hezbollah israel war : हिजबुल्ला आतंकवादियों ने रविवार रात लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 30 रॉकेट दागे। जिससे आसमान का रंग कुछ देर के लिए बदलकर केसरिया हो गया। इजरायली सेना (IDF) ने सोमवार को कहा कि रॉकेट खुले इलाकों में गिरे। इससे किसी की मौत नहीं हुई।

Hezbollah israel war

आईडीएफ के अनुसार, रॉकेट लेबनानी क्षेत्र से उत्तरी इज़राइल के कबरी क्षेत्र में प्रवेश किया। हमले के जवाब में इजरायली सेना लेबनान के उन इलाकों पर हमला कर रही है, जहां से रॉकेट दागे गए थे। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि पिछले एक घंटे में देश के उत्तर में सक्रिय अलर्ट के अलावा, लगभग 30 लॉन्च का पता चला है। वे लेबनान से कबरी इलाके में आए थे। कोई हताहत नहीं हुआ। 

हिजबुल्ला ने रॉकेट हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया है कि इजरायली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया। इजरायल पर हिजबुल्लाह के हमले के बाद, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने मध्य पूर्व में निर्देशित मिसाइल पनडुब्बियों की तैनाती की घोषणा की। पेंटागन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी भेजी है। सचिव ऑस्टिन ने अब्राहम लिंकन स्ट्राइक ग्रुप को मध्य पूर्व में अपनी तैनाती में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Iran Israel War Air India flight canceled hamas chief haniyeh funeral

हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानियेह की हाल ही में ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। ईरान ने इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और बदला लेने की कसम खाई है। इसके बाद से गाजा वॉर की वजह से मध्य-पूर्व में जारी तनाव काफी बढ़ गया है।

Hezbollah israel war barrage of rockets at israel 

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर