तेल अवीव में गुप्त ठिकानों को निशाना बनाकर हमले
संघर्ष विराम की खबरों के बीच इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार के दिन हिजबुल्लाह ने 250 से अधिक मिसाइल और ड्रोन से इस्रायल पर हमला किया था। 13 अक्टूबर, 7 के बाद से 2023 महीनों में यह सबसे बड़ा हमला है।
इतना ही नहीं पहली बार हिजबुल्लाह ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में इजरायल के खुफिया ठिकानों को भी निशाना बनाया। इजरायली पुलिस के अनुसार, हमले तेल अवीव के पूर्वी हिस्से पेटाह टिकवा में हुए। इसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हिजबुल्ला ने कहा कि उसने तेल अवीव और पास के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।
दरअसल, हिजबुल्लाह का यह हमला लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले एक हफ्ते से इजरायल के हमले का जवाब है। इन हमलों में हिजबुल्ला के प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ समेत 63 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। शनिवार को बेरूत में इस्रायल के हमले में २९ लेबनानी मारे गए और ६५ से अधिक घायल हुए।
हिजबुल्लाह का हमला इतना गंभीर था कि इजरायली टैंकों और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान के अल-बायदा क्षेत्र में एक रणनीतिक पहाड़ी से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हिजबुल्लाह ने कई एंटी टैंक मिसाइलों से भी हमला किया।
हिजबुल्लाह ने हाइफा शहर के पास एक इजरायली सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया। हिजबुल्ला ने कहा कि उसने हाइफा के उत्तर में स्थित ज्वालुन मिलिट्री इंडस्ट्रीज बेस पर भी मिसाइल से हमला किया। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने ड्रोन का इस्तेमाल करके पहली बार दक्षिणी इजरायल में अशदोद नौसैनिक अड्डे पर हमला किया है। ईरान ने भी इजरायल पर हमले की धमकी दी है।
जॉर्डन में इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी में बंदूकधारी की मौत
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में इजराइली दूतावास के पास रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना अम्मान के रबीह इलाके में हुई, जहां एक गश्ती दल पर गोलीबारी की गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हमलावर को घेर लिया। इसके बाद शख्स ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अपराधी मारा गया। तीनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
