Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Iran Vs Israel Update: इजराइली हमले के डर से हिजबुल्लाह चीफ सीक्रेट जगह दफन
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Vs Israel Update: इजराइली हमले के डर से हिजबुल्लाह चीफ सीक्रेट जगह दफन

Shubh Labh October 5, 2024

इजराइली हमले में 27 सितंबर को मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के 7 दिन बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक इजराइली हमले के डर से नसरल्लाह को सीक्रेट जगह पर दफनाया गया है। पहले उसकी मौत के शोक में बड़ा जनाजा निकाले जाने की खबरें थीं।

वहीं, जिस वक्त नसरल्लाह को दफनाया जा रहा था उसी वक्त ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में हिजबुल्लाह चीफ की याद में नमाज पढ़ी। इसके बाद उन्होंने मस्जिद में मौजूद हजारों की तादाद लोगों के सामने भाषण दिया। खामेनेई ने दुनिया के मुसलमानों को दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

खामेनेई ने इजराइल का सामना करने के लिए अरब देशों से साथ आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इजराइल का खात्मा जरूरी है। खामेनेई ने कहा – ” मंगलवार को इजराइल पर हुआ मिसाइल अटैक बहुत छोटी सजा थी, जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे”

उन्होंने कहा कि “इजराइल कभी भी हमास और हिजबुल्लाह को नहीं हरा पाएगा”। नसरल्लाह की मौत के बाद खामेनेई को सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था। इसके बाद से पहली बार वे सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए। वहीं, खामेनेई ने इससे पहले 2020 में जुमे की नमाज को लीड किया था। वे जनवरी 2020 में रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के वक्त शोक में शामिल हुए थे।

READ MORE: Modi Cabinet Big decision: Marathi Among 5 New Classical Languages Approved by Modi Cabinet

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2025: RTM कार्ड के इस नियम पर बवाल, कई टीमों ने BCCI से की शिकायत, बताया नुकसान
Next: Indore Airport Bomb Threat: इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल के आखिरी में लिखा जय महाकाल!

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.