Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • elephants in Korba district: बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का Movement “ड्रोन से निगरानी”.
  • छत्तीसगढ़

elephants in Korba district: बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का Movement “ड्रोन से निगरानी”.

Narendra Singh December 5, 2025

elephants in Korba district: छत्तीसगढ़ के कोरबा में साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्र में करीब 15 हाथियों का झुंड गांव से लगे जंगल मे विचरण कर रहा है। इसका वीडियो सामने आते ही आसपास गांव में हड़कंप मच गया।

elephants in Korba district: 15 हाथियों का झुंड में बेबी एलीफेंट भी

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में हाथियों के एक झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगभग 15 हाथियों का झुंड, जिसमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, गांवों के पास जंगल में विचरण कर रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।

Read More:- सुरक्षा में सेंध!, विधानसभा परिसर में कटे चंदन के पेड़. 

elephants in Korba district: वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

वन विभाग को हाथियों के गांवों के करीब आने की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड पर आ गया है. वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। लगातार हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम कोटवारों के साथ मिलकर गांव-गांव मुनादी कर ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दे रही है।

Read More-नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़, 12 नक्स्ली ढेर, 3 जवान शहीद

ग्रामीणों से अपील की

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर बिना खास वजह के न जाएं। खासकर रात के समय अकेले खेत या जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को हाथियों को देखने या उनके पास जाने की कोशिश न करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों की फसलों को भी चौपट किया

ग्रामीणों के माने तो हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसलों को भी चौपट कर दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में, ग्रामीण धान कटाई के लिए खेतों में जा रहे हैं और कुछ किसान अपनी उपज मंडी में बेचने की तैयारी में हैं। हालांकि, हाथियों के आने की सूचना के बाद, जंगल से लगे खेतों में धान काटने से ग्रामीण कतरा रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं।

ड्रोन से निगरानी

वन विभाग हाथियों के झुंड पर ड्रोन कैमरे की मदद से भी लगातार नजर रख रहा है, ताकि उनकी दिशा का पता लगाया जा सके। जब हाथी गांव के करीब आते हैं, तो उन्हें रेस्क्यू कर वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विशाखापट्टनम में भिड़ेगी भारत और साउथ अफ्रीका, जायसवाल और वॉशिंगटन हो सकते है बाहर
Next: रूसी नागरिकों के लिए निशुल्क ई वीजा, भारत-रूस के बीच हुए अहम समझोते

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.