Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Herbal Drink: मलाइका अरोड़ा की तरह रोज खाली पेट जीरा और मेथी का पानी पीने के फायदे और नुकसान
  • Lifestyle

Herbal Drink: मलाइका अरोड़ा की तरह रोज खाली पेट जीरा और मेथी का पानी पीने के फायदे और नुकसान

divya mistry October 14, 2025

Herbal Drink: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी एनर्जी और ग्लो यंग लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। मलाइका दिन की शुरुआत खाली पेट जीरा और मेथी पानी से करती हैं। जानिए एक्सपर्ट की राय में इस हेल्थ ड्रिंक के फायदे और नुकसान।

Herbal Drink
Herbal Drink

कैसे तैयार करें ये ड्रिंक?

मलाइका अरोड़ा रात में एक चम्मच जीरा और कुछ मेथी दाने पानी में भिगोकर रखती हैं। सुबह इसे छानकर या हल्का उबालकर गुनगुना पीती हैं। जीरा और मेथी दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जीरे में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं, मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

Herbal Drink: क्या हैं इसके फायदे?

पाचन में सुधार

होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा के अनुसार, जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है जिससे ब्लोटिंग, गैस और भारीपन जैसी समस्याएं कम होती हैं। मेथी भी डाइजेशन को सपोर्ट करती है।

वजन घटाने में मददगार

सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे फैट बर्न होता है। खासतौर पर पेट और कमर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। लेकिन बेहतर रिजल्ट के लिए संतुलित डाइट जरूरी है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

Herbal Drink
Herbal Drink

Herbal Drink: यह ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है, इसलिए प्री-डायबिटिक और पीसीओएस से जूझ रहीं महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

बॉडी डिटॉक्स और एनर्जी बूस्ट

जीरा और मेथी का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और लिवर को डिटॉक्स करता है। इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

बेहतर स्किन और बाल

इस ड्रिंक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाते हैं। बालों की हेल्थ में भी सुधार होता है।

क्या हैं इसके नुकसान?

ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लो हो सकता है।

Herbal Drink: लंबे समय तक लगातार लेने से हार्टबर्न हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।

तीन महीने लगातार लेने के बाद कुछ दिन ब्रेक लेना जरूरी है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिवाली से पहले बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा
Next: Karishma Kapoor: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की वसीयत पर विवाद: बच्चों ने मांगा हक

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.